
महाराष्ट्र: लव जिहाद के केस 1 लाख पार कैसे? मंत्री के बयान पर सदन में तीखी बहस
AajTak
महाराष्ट्र की राजनीति में लव जिहाद का मुद्दा फिर गरमा गया है. एनसीपी विधायक ने दावा किया है कि मंगल प्रभात लोधा ने इंटर फेथ शादियों को लेकर गलत आंकड़े दिए हैं. वे कहते हैं कि उन्हीं के रिकॉर्ड के मुताबिक ऐसी शादियों की संख्या 3693 है. लेकिन मंत्री दूसरी तरफ ये भी कहते हैं कि महाराष्ट्र में लव जिहाद के एक लाख मामले हैं.
महाराष्ट्र की राजनीति में इस समय मंत्री मंगल प्रभात लोधा के एक बयान पर जमकर विवाद देखने को मिल रहा है. गुरुवार को सदन में मंत्री ने कहा था कि महाराष्ट्र में लव जिहाद के मामले एक लाख के करीब हैं. उस बयान के बाद शुक्रवार को सदन में लोधा ने कह दिया कि राज्य में इंटर फेथ शादियों का आंकड़ा 3693 है. अब लव जिहाद का आंकड़ा एक लाख और इंटर फेथ का आंकड़ा सिर्फ 3693, इस अंतर को लेकर बवाल हो गया है. एनसीपी विधायक जितेंद्र आव्हाड ने इस मुद्दे को उठाया है.
एनसीपी विधायक ने कहा कि मंगल प्रभात लोधा ने इंटर फेथ शादियों को लेकर गलत आंकड़े दिए हैं. उन्हीं के रिकॉर्ड के मुताबिक ऐसी शादियों की संख्या 3693 है. लेकिन मंत्री दूसरी तरफ ये भी कहते हैं कि महाराष्ट्र में लव जिहाद के एक लाख मामले हैं. ऐसे बयान समाज के ताने बाने को नुकसान पहुंचा सकते हैं. सपा विधायक आसिम अजमी ने भी इसी बात को आगे बढ़ाते हुए मांग कर दी कि मंत्री को अपने इस बयान के लिए सदन में माफी मांगनी चाहिए. लेकिन बीजेपी ने भी अग्रेसिव स्टैंड लेते हुए माफी मांगने से मना कर दिया है, बल्कि इसे शर्मनाक राजनीति बता दिया है.
बीजेपी विधायक आशीष शेलर ने कहा कि आव्हाड ने काफी चालाकी से जिक्र कर दिया है कि समाज में टेंशन बढ़ जाएगी. उनकी तरफ से ये बयान ही तनाव बढ़ाने के लिए दिया गया है. अगर वे कोई गलती बताना भी चाहते थे तो उन्हें सदन में नोटिस देना चाहिए था. हम तो सिर्फ इतना कह रहे हैं कि हम हिंदू लड़कियों के हक के लिए लड़ रहे हैं, अगर एक केस भी ऐसा आता है तो न्याय देना हमारा काम है. वहीं दूसरे मंत्री गुलाब राव पाटिल ने आरोप लगा दिया कि आव्हाड क्योंकि मुबरा से आते हैं, इसलिए ऐसे मुद्दे उठा रहे हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि जिसकी बेटी चली जाती है, उस पिता पर क्या बीतती है, ये सिर्फ वो समझ सकता है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











