
महाराष्ट्र: रिश्वत लेने के आरोपी सब-इंस्पेक्टर को पकड़ने के लिए ACB ने बिछाया जाल, मौके से फरार
AajTak
मनगांव पुलिस स्टेशन के पीएसआई गणेश कांडेकर ने शिकायतकर्ता से 22 मार्च को मामला दर्ज करने के लिए 50000 रुपये की रिश्वत की मांग की, जिसके बाद शिकायतकर्ता ने एसीबी से संपर्क किया और शिकायत दर्ज की.
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो, धोखाधड़ी और रिश्वत लेने की शिकायत एक सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार करने पहुंची थी, लेकिन आरोपी पुलिसवाला गड़बड़ को भांपते हुए मौके से फरार हो गया. एंटी करप्शन ब्यूरो यहां जाल बिछाकर इंस्पेक्टर को पकड़ने के प्रयास में थी. घटना में एक पुलिस कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल भी हो गया. एसीबी अधिकारियों के अनुसार, शिकायतकर्ता ने धोखाधड़ी की शिकायत के लिए रायगढ़ जिला आर्थिक अपराध शाखा से संपर्क किया था. जिसके बाद मनगांव पुलिस स्टेशन को मामले की जांच करने के लिए कहा गया था. जानकारी के मुताबिक मनगांव पुलिस स्टेशन के पीएसआई गणेश कांडेकर ने शिकायतकर्ता से 22 मार्च को मामला दर्ज करने के लिए 50000 रुपये की रिश्वत की मांग की, जिसके बाद शिकायतकर्ता ने एसीबी से संपर्क किया और शिकायत दर्ज की.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











