
महाराष्ट्र में सरकार और नेताओं के कामकाज पर जनता की मिली-जुली राय, बेरोजगारी को लेकर लोग सबसे अधिक चिंतित
AajTak
मूड ऑफ द नेशन (MOTN) सर्वे में महाराष्ट्र की जनता ने बेरोजगारी को सबसे बड़ी चिंता बताया, जबकि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और विधायकों के कामकाज को लेकर मिश्रित प्रतिक्रियाएं सामने आईं. प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी राज्य में सबसे लोकप्रिय बने हुए हैं.
AajTak के मूड ऑफ द नेशन (MOTN) सर्वे में महाराष्ट्र के लोगों ने सरकार, मुख्यमंत्री, सांसदों और विधायकों के कामकाज पर अपनी राय दी है. सर्वेक्षण में जनता की संतुष्टि और असंतोष के बारे में महत्वपूर्ण आंकड़े सामने आए हैं, जो राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति को दर्शाते हैं.
MOTN सर्वे के अनुसार महाराष्ट्र में 25% लोग राज्य सरकार के कामकाज से पूरी तरह संतुष्ट हैं, जबकि 34% लोग कुछ हद तक संतुष्ट हैं. लेकिन करीब 34% जनता सरकार के काम पर असंतोष भी व्यक्त कर रही है. यह डेटा बताता है कि सरकार के प्रदर्शन को लेकर जनता में मिली-जुली राच है.
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के कामकाज से 35% लोग संतुष्ट हैं, जबकि 31% लोग कुछ हद तक संतुष्ट हैं. हालांकि, 28% लोग उनके कामकाज से असंतुष्ट हैं. यह दर्शाता है कि मुख्यमंत्री का प्रदर्शन कुछ हद तक लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतर रहा है, लेकिन सुधार की गुंजाइश अभी भी बाकी है.
सांसदों और विधायकों का प्रदर्शन
सांसदों के प्रदर्शन पर 32% लोग संतुष्ट हैं, जबकि 22% लोग कुछ हद तक संतुष्ट हैं और इतने ही लोग असंतुष्ट हैं. वहीं, विधायकों के प्रदर्शन पर 41% लोग संतुष्ट हैं, जो सांसदों की तुलना में बेहतर है. 26% लोग विधायकों के कामकाज से कुछ हद तक संतुष्ट हैं, जबकि 27% असंतुष्ट हैं. यह स्पष्ट करता है कि जनता विधायकों के कामकाज से अधिक संतुष्ट है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











