
महाराष्ट्र में बारिश का मूसलाधार 'प्रहार'... मुंबई में उतारी गई NDRF की टीम
AajTak
NDRF की टीमें निचले इलाकों और भूस्खलन की आशंका वाले इलाकों में रेकी कर किसी भी आपातकालीन प्रतिक्रिया के लिए अलर्ट पर हैं.
महाराष्ट्र (Maharashtra) के कुछ इलाकों में अगले कुछ घंटों के अंदर मौसम में बदलवा होने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले 3 घंटों में मुंबई, पालघर, रायगढ़ रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, ठाणे और सतारा के घाटों में अलग-अलग जगहों पर मध्यम बारिश होने की संभावना है.
राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) ने कहा, "हमने मानसून के मौसम की वजह से वसई (पालघर), ठाणे, घाटकोपर, पवई (कुर्ला), महाड (रायगढ़), खेड़ और चिपलून (रत्नागिरी), कुडाल (सिंधुदुर्ग), कोल्हापुर, सांगली, सतारा में एनडीआरएफ की टीमें तैनात की हैं. इसके अलावा मुंबई में तीन टीमें और नागपुर में एक टीम नियमित तैनाती के तौर पर तैनात की गई है.
NDRF की टीमें निचले इलाकों और भूस्खलन की आशंका वाले इलाकों में रेकी कर किसी भी आपातकालीन प्रतिक्रिया के लिए अलर्ट पर हैं.
रविवार को हुआ था हाई अलर्ट का आदेश
इससे पहले 21 जुलाई को मुंबई और तटीय कोंकण इलाके सहित महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश के मद्देनजर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा था. शिंदे ने कहा कि राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल, स्थानीय प्रशासन, नगर निकाय, पुलिस आदि को भारतीय मौसम विभाग से मौसम के बारे में बराबर अपडेट लेना चाहिए और नागरिकों को राहत प्रदान करने के लिए जरूरत के हिसाब से योजना बनानी चाहिए.
उन्होंने कहा कि दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का सर्वे किया जाना चाहिए, बाढ़ नियंत्रण के तरीके अपनाए जाने चाहिए और जरूरत के हिसाब से यातायात का मार्ग बदला जाना चाहिए.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.










