
महाराष्ट्र में कोरोना विस्फोट! एक दिन में 30535 नए केस, 99 लोगों की मौत
AajTak
देश में कोरोना विस्फोट का दूसरा दौर रफ्तार पकड़ता हुआ नजर आ रहा है. पिछले 24 घंटे में कोरोना के 43,846 नए केस मिले, जबकि 197 लोगों की मौत हो गई. वहीं, अकेले महाराष्ट्र में एक दिन में 30,535 नए केस सामने आए, जबकि 99 लोगों की जान चली गई.
Coronavirus Updates: देश में कोरोना विस्फोट का दूसरा दौर रफ्तार पकड़ता हुआ नजर आ रहा है. पिछले 24 घंटे में कोरोना के 43,846 नए केस मिले, जबकि 197 लोगों की मौत हो गई. वहीं, अकेले महाराष्ट्र में एक दिन में 30,535 नए केस सामने आए, जबकि 99 लोगों की जान चली गई. कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच नागपुर में 31 मार्च तक लॉकडाउन लगाया गया है. बता दें कि महाराष्ट्र में रविवार को 30,535 नए कोरोना केस मिले, जबकि 99 लोगों की मौत हो गई. राज्य में 9,69,867 लोग होम क्वारंटीन हैं और 9,601 कोरोना सेंटर में भर्ती हैं. महाराष्ट्र में कुल 2,10,120 एक्टिव केस हैं. आज 11,314 मरीज डिस्चार्ज किए गए. राज्य में रिकवरी रेट 89.32% है. कुल 24,79,682 लोग महाराष्ट्र में कोरोना पॉजिटिव हैं.
मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









