
महाराष्ट्र में कोरोना का कहर, 60 हजार के करीब नए मामले, पिछले 24 घंटे में 322 की गई जान
AajTak
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10,428 नए मामले सामने आए हैं. जबकि 23 लोगों की इससे मौत हो गई है. शहर में डबलिंग रेट 35 दिन पर पहुंच गया है. मुंबई में मौजूदा समय में 789 इमारतें सील हैं.
महाराष्ट्र में कोरोना के मामले बेकाबू होते नजर आ रहे हैं. राज्य में पिछले 24 घंटे में 60 हजार के करीब नए मामले सामने आए हैं. आंकड़ों के मुताबिक राज्य में कोरोना के 59,907 नए मामले दर्ज किए हैं जबकि 322 लोगों की जान चली गई है. राज्य में कोरोना मृत्यु दर 1.79 फीसदी है. फिलहाल महाराष्ट्र में 5,01,559 सक्रिय मामले हैं. सूबे में मौजूदा समय में 25,78,530 लोग होम क्वारंटीन में हैं जबकि 21,212 लोग इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन में हैं.अबतक 2,11,48,736 सैंपल्स की जांच में से 31,73,261 जांच सैंपल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












