
महाराष्ट्र में अब बालासाहेब की पेंटिंग पर राजनीति! अनावरण कार्यक्रम में उद्धव ठाकरे नहीं होंगे शामिल!
AajTak
महाराष्ट्र में अब बालासाहेब ठाकरे की पेंटिंग के अनावरण को लेकर राजनीतिक शुरू हो गई है. दरअसल 23 जनवरी को बालासाहेब ठाकरे की जयंती है. इस दिन सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस उनकी पेंटिंग का अनावरण करेंगे लेकिन ऐसी चर्चा है कि उद्धव ठाकरे इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे.
महाराष्ट्र में राजनीतिक उठा-पटक के बाद से उद्धव ठाकरे और शिंदे गुट लगातार आमने-सामने नजर आ रहे हैं. अब वहां एक और मामला सामने आया है. महाराष्ट्र के विधान भवन में 23 जनवरी को बालासाहेब ठाकरे की जयंती के दिन उनके तैल चित्र का अनावरण किया जाएगा. माना जा रहा है कि शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे. उद्धव गुट ने इस कार्यक्रम को राजनीतिक करार दिया है. उसने कहा कि बीजेपी आगामी बीएमसी चुनाव बालासाहेब की विरासत पर लड़ना चाहती है. यहां स्थानीय मु्द्दों पर मोदी का जादू नहीं चलेगा. चित्र का अनावरण सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस करेंगे.
तेल चित्र का अनावरण शाम 6 बजे होगा जबकि उद्धव शाम 7 बजे कोलाबा के रीगल सर्कल में अपने पिता को श्रद्धांजलि देने के लिए एक कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद वह शिवसेना के पदाधिकारियों की एक बैठक को संबोधित करेंगे. शिवसेना (यूबीटी) गुट के नेताओं का कहना है कि उद्धव ठाकरे का अपना कार्यक्रम है इसलिए उद्धव अनावरण कार्यक्रम को छोड़ सकते हैं.
कार्यक्रम में न आने की क्या यह है अहम वजह
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चित्र का अनावरण एक सरकारी कार्यक्रम है. इसके लिए जो आमंत्रण पत्र छपे हैं, उनमें बालासाहेब के बेटे उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे और राज ठाकरे का नाम भी नहीं है. बताया जा रहा है कि प्रोटोकॉल के कारण उनके नाम नहीं प्रकाशित किए गए हैं. इस पर विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने कहा है कि ठाकरे गुट के प्रमुख उद्धव ठाकरे को दूसरा निमंत्रण पत्र भेजा जाएगा.
कार्ड पर विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, विधानसभा उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल, विधान परिषद उपाध्यक्ष नीलम गोरहे और र्महाराष्ट्र विधानमंडल सचिवालय के प्रधान सचिव राजेंद्र भागवत का नाम है.
क्या शिंदे RSS दफ्तर पर करेंगे कब्जा: उद्धव

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






