
महाराष्ट्र: बेटी के सामने मां की हत्या, लिव इन रिलेशन में रह रहा प्रेमी फरार
AajTak
उल्हासनगर में बेटी के सामने मां की हत्या का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि महिला एक युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी. पैसों के लेन देन को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था.
महाराष्ट्र के उल्हासनगर में बेटी के सामने मां की हत्या कर दी गई. आरोपी ने मामूली विवाद में महिला का सिर दीवार में खींचकर मारा और उसकी मौत हो गई. हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया फिर इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई. शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की.
यह मामला उल्हासनगर विट्ठलवाड़ी थाना क्षेत्र के चिंचपाड़ा गांव का है. सुकन्या अपनी 17 साल की बेटी के साथ रहती थी और उसके पति की मौत सात साल पहले ही हो गई थी. बताया जा रहा है कि सुकन्या की जान पहचान अनिल भातसोडे़ नाम के व्यक्ति के साथ हुई थी. दोनों शादी करना चाहते थे. अनिल अक्सर सुकन्या से रुपये मांगा करता था. 12 मार्च को दोनों की इस बात पर बहस हुई थी, जिसके बाद अनिल ने सुकन्या का सिर दीवार में दे मारा.
सुकन्या की बेटी ने यह सब अपनी आंखों से देखा कि कमरे में उसकी मां जोर-जोर से चिल्ला रही है और अनिल उसे बेहरमी से पीट रहा है. गंभीर हालत में सुकन्या को अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन उसने दम तोड़ दिया था. हत्या के बाद आरोपी अनिल मौके से फरार हो गया. मृतक महिला की बेटी ने थाने में आरोपी अनिल के खिलाफ हत्या की शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस आरोपी अनिल भातसोड़े के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश के लिए टीम भेजी है. वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजय गायकवाड़ के मुताबिक मृतक महिला और भातसोडे़ कई सालों से लिव-इन रिलेशनशिप में थे. पर कुछ कारणों की वजह से दोनों पिछले तीन महीने से अलग रह रहे थे. पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











