
महाराष्ट्र पुलिस भर्ती के लिए ट्रांसजेंडर भी कर सकते हैं आवेदन, लास्ट डेट बढ़ी
AajTak
महाराष्ट्र प्रशासनिक न्यायाधिकरण ने दो ट्रांसजेंडरों द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए 14 नवंबर को राज्य सरकार को गृह विभाग के तहत सभी भर्तियों के लिए आवेदन पत्र में 'पुरुष' और 'महिला' के अलावा ट्रांसजेंडरों के लिए तीसरा विकल्प बनाने का निर्देश दिया था.
Maharashtra Police Constable Recruitment: महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को बॉम्बे हाई कोर्ट से कहा कि ट्रांसजेंडर पुलिस कॉन्स्टेबल पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं और फरवरी 2023 तक उनके फिजिकल टेस्ट के लिए मानक तय करने वाले नियम बनाएंगे.
महाराष्ट्र प्रशासनिक न्यायाधिकरण ने दो ट्रांसजेंडरों द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए 14 नवंबर को राज्य सरकार को गृह विभाग के तहत सभी भर्तियों के लिए आवेदन पत्र में 'पुरुष' और 'महिला' के अलावा ट्रांसजेंडरों के लिए तीसरा विकल्प बनाने का निर्देश दिया था.
बॉम्बे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस अभय आहूजा की खंडपीठ ने राज्य सरकार को ट्रांसजेंडरों को भर्ती प्रक्रिया के नियमों में देरी को लेकर यह कदम उठाया है. वकील आशुतोष कुंभकोनी ने शुक्रवार को बैंच को बताया कि सरकार ऑनलाइन आवेदन पत्र में 'लिंग' की श्रेणी में ट्रांसजेंडरों के लिए तीसरी ड्रॉप डाउन शामिल करने के लिए अपनी ऑनलाइन वेबसाइट को संशोधित करेगी.
उन्होंने अदालत को बताया कि ट्रांसजेंडरों के लिए पुलिस कॉन्स्टेबल के दो पद खाली रखे जाएंगे. कुंभकोनी ने कहा, "हर किसी के लिए फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 15 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है. 13 दिसंबर तक तीसरा ड्रॉप डाउन जोड़ा जाएगा."
बता दें कि अदालत ट्रिब्यूनल के आदेश के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें गृह विभाग के तहत पदों के लिए आवेदन पत्र में ट्रांसजेंडरों के लिए प्रावधान बनाने का निर्देश दिया गया था. बैंच ने अपने आदेश में कहा कि सरकार 28 फरवरी, 2023 तक नियम बनाए और उसके बाद शारीरिक और लिखित परीक्षा आयोजित करें.

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










