
महाराष्ट्र: पुणे में शख्स से 1 करोड़ से ज्यादा की ठगी, साइबर जालसाजों ने ATS और NIA अधिकारी बनकर ऐंठे रुपये
AajTak
पुणे में एक 70 वर्षीय व्यक्ति से 1.44 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. जानकारी सामने आई है कि ठगी की इस घटना को साइबर जालसाजों ने एटीएस और एनआईए के अधिकारी बनकर अंजाम दिया.
महाराष्ट्र के पुणे में एक 70 वर्षीय व्यक्ति को साइबर जालसाज़ों ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (ANI) और आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) के अधिकारी बनकर 'डिजिटल गिरफ़्तारी' में डालकर 1.44 करोड़ रुपये की ठगी कर ली. एक एजेंसी के मुताबिक एक अधिकारी ने बताया कि साइबर पुलिस स्टेशन में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार व्यक्ति की यह परेशानी तब शुरू हुई, जब 23 सितंबर को उसे एक व्यक्ति का फ़ोन आया. जिसने खुद को मुंबई का एक इंस्पेक्टर बताया.
अधिकारी ने प्राथमिकी का हवाला देते हुए बताया कि उस व्यक्ति ने पीड़ित को बताया कि एटीएस की लखनऊ इकाई ने एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है. जिसने शिकायतकर्ता के नाम पर बैंक खातों का इस्तेमाल आतंकवादी गतिविधियों के लिए किया था.
यह भी पढ़ें: लखनऊ: निवेश के नाम पर 3 करोड़ की ठगी, साइबर ठगों ने ऐसे ऐंठे रुपये
शक होने पर व्यक्ति ने साइबर पुलिस से किया संपर्क
अधिकारी ने कहा कि बाद में पुलिस की वर्दी पहने एक अन्य व्यक्ति ने वीडियो कॉल पर उससे बात की. फिर उसे बताया कि आगे की जांच एनआईए प्रमुख द्वारा की जाएगी. इस दौरान पीड़ित को वीडियो कॉल चालू रखने के लिए कहा गया. जिसके बाद डर के मारे उसने ऑनलाइन ठगों के खातों में 1.44 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए.
इसके बाद 8 अक्टूबर को उनसे 3 लाख रुपये जमा करने को कहा गया. लेकिन कुछ गड़बड़ लगने पर उन्होंने साइबर पुलिस से संपर्क किया. अधिकारी ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.











