
महाराष्ट्र: ज्वैलर और उसके बेटे ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या, मौके से सुसाइड नोट बरामद
AajTak
महाराष्ट्र के नासिक में जौहरी प्रशांत गुरव (49) और उनके बेटे अभिषेक (28) ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली. कर्ज के कारण यह कदम उठाने की आशंका है. घर से सुसाइड नोट मिला है, जिसकी जांच जारी है. घटना के समय पत्नी कर्नाटक में थीं. पुलिस मोबाइल और सोशल मीडिया खातों की जांच कर रही है.
महाराष्ट्र के नासिक में एक ज्वैलर और उसके बेटे ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आत्महत्या के पीछे का सटीक कारण अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन सोमवार को हुई इस घटना के पीछे कर्ज का बोझ हो सकता है. फिलहाल, पुलिस मामले में जांच कर रही है.
पुलिस के अनुसार, इस घटना के पीछे का सटीक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि कर्ज की वजह से यह कदम उठाया गया हो सकता है. मृतकों की पहचान प्रशांत आत्मारामशेठ गुरव (49) और उसके बेटे अभिषेक प्रशांत गुरव (28) के रूप में हुई है. यह परिवार पंचवटी इलाके में रामराज्य संकुल अपार्टमेंट में रहता था.
ये भी पढ़ें- 'हमारी अधूरी कहानी...' फेसबुक पर पोस्ट शेयर किया, फिर लगा ली फांसी, छह महीने पहले की थी कोर्ट मैरिज
प्रशांत गुरव सराफ बाजार में 'एएस गुरव एंड सन्स' नामक ज्वेलरी की दुकान चलाता था. पंचवटी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि प्रशांत गुरव घर पर मृत पाए गए, जबकि अभिषेक को उनके भाई एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार ज्वैलर ने सोमवार तड़के जहर खा लिया.
उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि पिता-पुत्र ने जहर खाकर आत्महत्या की है. पुलिस को घर से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसे जांच के लिए भेजा गया है. ताकि घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके. हालांकि, सुसाइड नोट की सामग्री के बारे में फिलहाल कोई जानकारी साझा नहीं की गई है. अधिकारी ने बताया कि पुलिस मृतक के मोबाइल फोन और सोशल मीडिया अकाउंट की जांच कर रही है. घटना के समय ज्वैलर की पत्नी कर्नाटक की यात्रा पर थी.
नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






