
महाराष्ट्र चुनाव: शिंदे गुट ने 20 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, आदित्य ठाकरे के खिलाफ मिलिंद देवड़ा को उतारा
AajTak
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आगामी चुनावों के लिए 20 और उम्मीदवारों की घोषणा की है, जिनमें संजय निरुपम को दिंडोशी से और मिलिंद देवड़ा को वर्ली से उतारा गया है. आदित्य ठाकरे की चुनौती का सामना करने के लिए मिलिंद देवड़ा शिवसेना का एक बड़ा चेहरा बन सकते हैं.
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए एकनाथ शिंदे की शिव सेना ने 20 और उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है. इस लिस्ट में संजय निरुपम को दिंडोशी और मिलिंद देवड़ा को वर्ली से टिकट दिया गया है. यह देखना दिलचस्प होगा कि ये शीर्ष नेता चुनावी समर में कितनी ख्याति हासिल कर पाते हैं. गौर करने वाली बात है कि मिलिंद देवड़ा वर्ली विधायक आदित्य ठाकरे के खिलाफ मैदान में होंगे.
अंधेरी पूर्वी सीट पर पूर्व बीजेपी नेता मुरजी पटेल को खड़ा किया गया है. यह सीट पहले से ही चर्चा में थी क्योंकि शिंदे ने पहले यहां से पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट और एंटीलिया मामले में आरोपी प्रदीप शर्मा की पत्नी को मैदान में उतारने की योजना बनाई थी. हालांकि, बीजेपी ने इस पर जोरदार आपत्ति जताई, जिसके बाद योजना बदलनी पड़ी.
महायुति में किसने, कितने उम्मीदवार उतारे?
आदित्य ठाकरे के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे मिलिंद देवड़ा
मिलिंद देवड़ा को हाल ही में शिवसेना ने राज्यसभा सांसद के रूप में नामित किया था. वह अब वर्ली सीट पर आदित्य ठाकरे के खिलाफ मुकाबला करेंगे. वर्ली, जो मराठी मध्यवर्गीय, मछुआरा समुदाय और समृद्ध वर्ग का क्षेत्र है, वहां माना जा रहा है कि मिलिंद देवड़ा अपनी कुछ छाप छोड़ सकते हैं. अपने नाम के ऐलान से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर देवड़ा ने कहा था कि उनका ध्यान वर्लीकरों के लिए लंबित न्याय को पूरा करने पर है.
आदित्य ठाकरे ने कसा तंज

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











