
महाराष्ट्र चुनाव: महायुति में सीट शेयरिंग फाइनल! 156 सीटों पर लड़ेगी BJP, जानें शिवसेना और NCP कितनी सीटों पर लड़ेंगी चुनाव
AajTak
महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटें हैं. राज्य में बीजेपी, शिवसेना (एकनाथ शिंदे) और एनसीपी (अजित पवार) गठबंधन की सरकार है. 2019 के चुनाव में बीजेपी ने सबसे ज्यादा 105 सीटें जीती थीं. इस बार भी महायुति पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरने जा रही है और सीट शेयरिंग पर अंतिम दौर की बातचीत चल रही है. वर्तमान में बीजेपी के 103 विधायक हैं. शिवसेना (शिंदे) के पास 40 विधायक और एनसीपी (अजित) के पास 43 विधायक हैं.
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कुछ ही समय बचा है. ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हैं. टिकट बंटवारे से लेकर गठबंधन में शामिल दलों में सीट शेयरिंग तक को लेकर बैठकों का दौर जारी है. महाविकास अघाड़ी और महायुति के दलों में सीट शेयरिंग की बातचीत आखिरी चरण में है. इस क्रम में सत्ताधारी महायुती में सीट शेयरिंग लगभग फाइनल हो गया है. सूत्रों की मानें तो बीजेपी 156 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. वहीं एकनाथ शिंदे की शिवसेना के खाते में 78 से 80 और अजित पवार की एनसीपी को 53 से 54 सीटें मिली हैं.
दरअसल, महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटें हैं. राज्य में बीजेपी, शिवसेना (एकनाथ शिंदे) और एनसीपी (अजित पवार) गठबंधन की सरकार है. 2019 के चुनाव में बीजेपी ने सबसे ज्यादा 105 सीटें जीती थीं. इस बार भी महायुति पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरने जा रही है और सीट शेयरिंग पर अंतिम दौर की बातचीत चल रही है. वर्तमान में बीजेपी के 103 विधायक हैं. शिवसेना (शिंदे) के पास 40 विधायक और एनसीपी (अजित) के पास 43 विधायक हैं. ऐसे में बीजेपी राज्य में सबसे बड़ा दल है.
महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होंगे चुनाव
महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे. पिछले चुनाव में बीजेपी को 105, शिवसेना को 56, एनसीपी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिली थीं. हालांकि, चुनाव के बाद शिवसेना एनडीए से अलग हो गई और उसने एनसीपी-कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बना ली. शिवसेना के उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बने. जून 2022 में शिवसेना में आंतरिक कलह हो गई. इसके बाद एकनाथ शिंदे ने पार्टी के 40 विधायकों को तोड़ दिया. एकनाथ शिंदे बीजेपी के समर्थन से मुख्यमंत्री बन गए. अब शिवसेना दो गुटों में बंट चुकी है. शरद पवार की एनसीपी भी दो गुट- शरद पवार और अजित पवार में बंट गई है.
राज्य में एक और गठबंधन मैदान में
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले गठबंधनों का गणित सेट होने लगा है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की अगुवाई वाली महायुति में शामिल एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना और अजित पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में सीट शेयरिंग पर बातचीत अंतिम दौर में है. बीजेपी ने 99 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान भी कर दिया है. वहीं, विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) में सीट बंटवारे का पेच अब तक नहीं सुलझ सका है. दोनों गठबंधनों में जारी कवायद के बीच अब सूबे के चुनावी रण में एक तीसरे गठबंधन की एंट्री हो गई है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











