
'महाराष्ट्र चुनाव फिक्सिंग' के आरोप पर भड़की बीजेपी, CM फडणवीस बोले- राहुल को नींद से जागना ही पड़ेगा
AajTak
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, राहुल गांधी ने बिहार में अपनी हार मान ली है. जब तक राहुल गांधी जमीन पर नहीं उतरेंगे और तथ्य नहीं समझेंगे तब तक उनकी पार्टी हारती रहेगी. राहुल गांधी को नींद से जागना ही पड़ेगा.
महाराष्ट्र चुनाव में 'फिक्सिंग' के दावों पर सियासत गरमा गई है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी ने मोर्चा खोल दिया है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राहुल पर तंज कसा और वोटर्स का अपमान करने का आरोप लगाया. फडणवीस ने कहा, राहुल ने बिहार चुनाव से पहले ही हार मान ली है. वहीं, एनसीपी ने कहा कि इतने बड़े पद (लोकसभा में नेता विपक्ष) पर बैठे नेता अगर हल्की बातें करेंगे तो समझ नहीं आता कि उनके दिमाग में क्या है.
राहुल के अंग्रेजी अखबार में छपे आर्टिकल पर सीएम फडणवीस ने पलटवार किया और कहा, राहुल गांधी ने बिहार में अपनी हार मान ली है. जब तक राहुल गांधी जमीन पर नहीं उतरेंगे और तथ्य नहीं समझेंगे, तब तक उनकी पार्टी हारती रहेगी. राहुल गांधी को नींद से जागना ही पड़ेगा. वो मतदाता का अपमान कर रहे हैं. राहुल को कुछ पता नहीं होता कि वो क्या बोल रहे हैं.
प्रफुल्ल पटेल ने क्या कहा...
एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने भी राहुल पर हमला बोला और कहा, राहुल गांधी लोकसभा में विपक्ष के नेता हैं. इतने बड़े पद पर बैठे नेता अगर हल्की बातें करेंगे तो समझ नहीं आता कि उनके दिमाग में क्या है. जब खुद जीत जाते हैं तो सब अच्छा होता है. लेकिन हार जाते हैं तो ये सब बोलते रहते हैं.
अमित मालवीय बोले- वो भ्रम के बीज बोने की कोशिश कर रहे
बीजेपी नेता अमित मालवीय ने एक्स पर लिखा, ऐसा नहीं है कि राहुल गांधी को यह नहीं पता कि चुनावी प्रक्रिया कैसे काम करती है. उन्हें बहुत अच्छे से पता है. लेकिन उनका मकसद स्पष्टता नहीं, बल्कि अराजकता फैलाना है. वे बार-बार जानबूझकर हमारे संस्थागत ढांचे को लेकर मतदाताओं के मन में शक और भ्रम के बीज बोने की कोशिश कर रहे हैं. जब कांग्रेस चुनाव जीतती है... चाहे वो तेलंगाना हो या कर्नाटक. तब यही सिस्टम न्यायपूर्ण और निष्पक्ष बताया जाता है. लेकिन जब हार होती है... हरियाणा से लेकर महाराष्ट्र तक... तो रोना-धोना और षड्यंत्र के सिद्धांत शुरू हो जाते हैं, और वो भी हर बार.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












