
महाराष्ट्र चुनावः 38 सीटों पर NCP बनाम NCP, 49 सीटों पर दोनों शिवसेना की सीधी फाइट
AajTak
महाराष्ट्र के चुनाव दो शिवसेना और दो एनसीपी के बीच असली-नकली की लड़ाई के लिहाज से लिटमस टेस्ट की तरह देखे जा रहे हैं. इन चुनावों में 87 विधानसभा सीटें हैं जहां शिवसेना बनाम शिवसेना और एनसीपी बनाम एनसीपी की सीधी फाइट है.
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति और महाविकास अघाड़ी (एमवीए), दोनों ही गठबंधनों में शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) हैं. असली-नकली शिवसेना और एनसीपी की लड़ाई के लिहाज से भी ये चुनाव महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं. दो गठबंधनों की फाइट में नजरें दोनों शिवसेना और दोनों एनसीपी के प्रदर्शन पर टिकी हैं. दोनों पार्टियों के दो फाड़ होने के बाद हो रहे ये पहले विधानसभा चुनाव उद्धव ठाकरे, शरद पवार और अजित पवार के लिए भी महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं.
असली-नकली शिवसेना और एनसीपी की लड़ाई
उद्धव ठाकरे अपनी शिवसेना (यूबीटी) को असली शिवसेना बताते हैं तो वहीं एकनाथ शिंदे अपनी शिवसेना को. कुछ ऐसी ही कहानी एनसीपी की भी है. एनसीपी के नाम-निशान की लड़ाई में शरद पवार को मात देने के बाद अजित पवार अपनी पार्टी को असली एनसीपी बताते हैं. ये चुनाव एक तरह से इस बात का जनमत परीक्षण भी माने जा रहे हैं कि जनता किसकी पार्टी को असली मानती है. जनता शिंदे की पार्टी को असली शिवसेना मानती है या उद्धव ठाकरे की पार्टी को, अजित की पार्टी को असली मानती है या शरद पवार की पार्टी को.
यह भी पढ़ें: अजित पवार और शिंदे की लिस्ट में कई बाहरी और कई लास्ट मोमेंट एंट्री, जानिए किन सीटों पर होगा गेम
असली-नकली की इस फाइट में सबकी नजरें उन सीटों पर भी टिकी हैं, जहां मुकाबला इन्हीं दलों के दो धड़ों के बीच है. शिवसेना के दोनों धड़े 49 सीटों पर आमने-सामने हैं तो वहीं 38 सीटों पर मुकाबला एनसीपी बनाम एनसीपी है. शिवसेना की फाइट वाली 49 में से 12 सीटें मुंबई महानगर की हैं. मुंबई की सीटों पर शिवसेना का वर्चस्व माना जाता रहा है.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र चुनावः हूबहू नाम वाले निर्दलीयों ने उड़ाई नेताओं की नींद, एक नाम के 3-3 तक निर्दलीय

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










