
महाराष्ट्र: चाय के साथ नाश्ता नहीं देने पर ससुर ने बहू को मारी गोली
AajTak
ठाणे में एक बुजुर्ग ने कथित तौर पर अपनी सर्विस रिवॉल्वर से बहू को गोली मार दी. उसका कसूर इतना था कि उसने चाय के साथ नाश्ता नहीं दिया था.
महाराष्ट्र के ठाणे में एक बुजुर्ग व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी सर्विस रिवॉल्वर से बहू को गोली मार दी. पेट में गोली लगने से 42 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. उसे शहर के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है.
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी संतोष घाटेकर ने बताया कि आरोपी काशीनाथ पांडुरंग पाटिल (76) के ऊपर आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. हालांकि अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है. पुलिस अधिकारी ने आरोपी की दूसरी बहू द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर बताया कि यह घटना गुरुवार दोपहर करीब साढ़े 11 बजे की है. जब महिला ने ससुर को चाय के साथ नाश्ता नहीं दिया तो वह नाराज हो गया और उसने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से पीड़िता को गोली मार दी. पेट में गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. परिवार के अन्य लोगों की मदद से उसे शहर के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर है.
संतोष घाटेकर ने बताया कि चाय के साथ नाश्ता नहीं देने पर कथित तौर पर बुजुर्ग ने महिला के पेट में गोली मार दी. हालांकि पुलिस उकसावे को लेकर भी जांच कर रही है कि इस हमले के लिए किसी तरह से आरोपी को उकसाया तो नहीं गया था.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












