
महाराष्ट्र को लेकर BJP CEC की बैठक में 100 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा, आज सीट शेयरिंग पर बनेगी बात!
AajTak
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार को दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई. इस बैठक में 100 से ज्यादा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हुई. गुरुवार को अमित शाह के साथ एक और बैठक हो सकती है, जिसमें महायुति में सीट शेयरिंग फॉर्मूला फाइनल हो सकता है.
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद अब उम्मीदवारों के नाम पर मंथन शुरू हो गया है. बुधवार को दिल्ली में बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक हुई. बताया जा रहा है कि इस बैठक में 100 से ज्यादा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की गई. गठबंधन की सहयोगी पार्टियों के साथ सीट शेयरिंग हो जाने के बाद बाकी सीटों पर चर्चा होगी.
सूत्रों का कहना है महाराष्ट्र चुनाव के उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए सीईसी की एक और बैठक हो सकती है. गुरुवार को हरियाणा में शपथ ग्रहण समारोह के बाद गृह मंत्री अमित शाह एनडीए की एक बैठक कर सकते हैं.
दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में सीईसी की ये बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस समेत कई बड़े नेता मौजूद थे.
सूत्रों ने बताया कि सीईसी की बैठक में बीजेपी ने महायुति में अपने हिस्से की 100 से ज्यादा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की. बाकी सीटों पर सीट शेयरिंग फॉर्मूला फाइनल होने के बाद चर्चा की जाएगी.
बीजेपी कितनी सीटों पर लड़ेगी चुनाव?
महायुति में बीजेपी के अलावा शिवसेना (शिंदे गुट) और एनसीपी (अजित पवार) भी शामिल है. अभी तक सीट शेयरिंग फॉर्मूला फाइनल नहीं हुआ है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.










