
महाराष्ट्र के सरकारी दफ्तर में जींस पहनकर आ सकेंगे कर्मचारी, टी-शर्ट पर रहेगी पाबंदी
AajTak
पिछले दिनों सरकार ने कर्मचरियों को दफ्तर में जींस और टी-शर्ट न पहनकर आने की हिदायत दी थी. अब सरकार ने अपने आदेश में संशोधन करते हुए जींस पहनने की इजाजत दे दी है.
महाराष्ट्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को जींस पहनने की छूट दे दी है. हालांकि, टी-शर्ट पर अभी भी मनाही रहेगी. दरअसल, पिछले दिनों सरकार ने कर्मचारियों को दफ्तर में जींस और टी-शर्ट न पहनकर आने की हिदायत दी थी. अब सरकार ने अपने आदेश में संशोधन करते हुए जींस पहनने की इजाजत दे दी है. हालांकि, अभी भी सरकारी कर्मचारी अपनी ड्यूटी के दौरान टी-शर्ट नहीं सकते हैं. नया आदेश कल यानी मंगलवार को जारी किया गया. इससे पहले 8 दिसंबर को सरकार ने जींस और टी-शर्ट पहनकर दफ्तर आने वाले कर्मचारियों पर सख्ती बरतते हुए उन्हें ड्रेस कोड का पालन करने का आदेश दिया था.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











