
महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक पर हमलावर हुए समीर वानखेड़े, आरोपों को गलत बता बोले- लेंगे ज्यूडिशियरी की मदद
AajTak
वानखेड़े ने मलिक के आरोपों को गलत बताते हुए पलटवार किया है. उन्होंने कहा है कि हमारे खिलाफ कई आरोप लगाए जा रहे हैं, जिसकी वजह से हम ज्यूडिशियरी और कानून की मदद लेंगे.
मुंबई ड्रग्स मामला सामने आने के बाद से ही महाराष्ट्र सरकार और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) आमने-सामने की स्थिति में है. महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक एनसीबी और उसके अधिकारी समीर वानखेड़े की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कई गंभीर आरोप लगा रहे हैं. अब वानखेड़े ने मलिक के आरोपों को गलत बताते हुए पलटवार किया है. उन्होंने कहा है कि हमारे खिलाफ कई आरोप लगाए जा रहे हैं, जिसकी वजह से हम ज्यूडिशियरी और कानून की मदद लेंगे.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












