
महाराष्ट्र के बीड से NCP के बजरंग सोनवणे जीते, BJP की पंकजा मुंडे को मिली हार
AajTak
महाराष्ट्र के बीड संसदीय क्षेत्र से एनसीपी के उम्मीदवार बजरंग सोनवणे ने जीत दर्ज की. उन्होंने बीजेपी के पंकजा मुंडे को छह हजार के करीब वोटों से हराया. बताया जा रहा है कि सोनवणे को मराठा आरक्षण आंदोलन का लाभ मिला. यही कारण है कि जीत की घोषणा के बाद बजरंग सोनवणे मनोज जरांगे से मिलने चले गए.
बीड लोकसभा चुनाव में आखरी तक कांटे की टक्कर देखने मिली. शरद पवार की पार्टी NCP के उम्मीदवार बजरंग सोनवणे ने पकंजा मुंडे को 6 हजार 553 वोटों से हरा दिया है. इसलिए हाई स्टेक्स की लड़ाई में मराठा समर्थक मनोज जरांगे पाटील का फैक्टर दिखाई दिया. चुनाव प्रचार के समय पंकजा मुंडे को मराठा समुदाय ने मराठा आरक्षण मांग को लेकर कई बार रोका था.
मुंडे परिवार ने 2009 से 2024 तक शासन किया. हालांकि, जिले का आशा के अनुरूप विकास नहीं हुआ है. कुल मिलाकर यह बीड जिला सूखाग्रस्त और गन्ना श्रमिकों का जिला के रूप में जाना जाता है. यहां पर ज्यादातर बारिश होती नहीं है. कई बार पंकजा मुंडे ने अपने भाषण में कहा था कि मुझे लोकसभा चुनाव नहीं लड़ना था. मगर पार्टी का आदेश के अनुसार मुझे लड़ना पड़ रहा है.
2024 के लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने महाराष्ट्र की बीड सीट से पंकजा मुंडे को उम्मीदवार बनाया. जबकि एनसीपी (शरद पवार) ने बजरंग सोनवणे को टिकट दिया. इस चुनाव में बीड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शरद पवार और प्रकाश अम्बेडकर की सभा हुई थीं. लेकिन, यहां सिर्फ शरद पवार की रैली का प्रभाव दिखाई दिया.
बीड से जीते उम्मीदवार बजरंग सोनवणे को 6 लाख 83 हजार 950 वोट पड़े और पंकजा मुंडे को 6 लाख 77 हजार 397 वोट पड़े. हालांकि 6 हजार 553 वोट से पंकजा मुंडे हारी. इस चुनाव में अम्बेडकर ने अशोक हिंगे को उम्मीदवारी दी थी. पिछले लोकसभा चुनाव से कम ओट 50 हजार 868 इस चुनाव में मिले.
जैसे ही बजरंग सोनवणे विजय हुये तो सोनवणे अंतरवली सराटी जाके मनोज जरांगे पाटील को मिले. सोनवणे का जरांगे पाटील ने स्वागत किया. मीडियाने बजरंग सोनवणे को सवाल किया इस जीत का श्रेय किसी को जाता है तो बजरंग सोनवणे ने कहा की य श्रेय बीड की जनता और मनोज जरांगे पाटील को जाता है.
लोकसभा चुनाव 2019 में बीड बीड की जनता ने 2019 के चुनाव में 6 लाख 78 हजार 175 वोट देकर बीजेपी उम्मीदवार प्रीतम गोपीनाथराव मुंडे को अपना नेता चुना. उन्होंने एनसीपी उम्मीदवार बजरंग मनोहर सोनवणे को हराया. उन्हें 5 लाख 09 हजार 807 वोट मिले. वहीं, 2014 के बीड लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने जीत का परचम लहराया था. जनता ने गोपीनाथराव पांडुरंग को सांसद बनाया. मुंडे को 6 लाख 35 हजार 995 वोट मिले जबकि एनसीपी उम्मीदवार सुरेश रामचंद्र को 4 लाख 99 हजार 541 वोट मिले थे.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.





