
महाराष्ट्र के इस गांव में ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से चुनाव चाहते हैं लोग, प्रस्ताव पारित
AajTak
महाराष्ट्र के सांगली में गांव के लोग अब चुनाव ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से चाहते है जिसके लिए एक गांव की ग्राम पंचायत ने प्रस्ताव भी पारित किया है. बाहे ग्राम सभा के एक सदस्य ने कहा, 'हमारी ग्राम सभा ने हाल ही में यह प्रस्ताव पारित किया है कि भविष्य में सभी चुनाव बैलेट पेपर के माध्यम से कराए जाएं, हम अन्य गांवों और उनकी ग्राम पंचायतों से भी अपील करते हैं कि वे भी इसी तरह के प्रस्ताव पारित करें ताकि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा हो सके.'
महाराष्ट्र के सांगली जिले के वालवा तहसील में ग्राम पंचायत ने भविष्य के चुनावों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) की जगह बैलेट पेपर से मतदान कराने के समर्थन में एक प्रस्ताव पारित किया है. ग्राम सभा के एक सदस्य ने बताया कि यह कदम संविधान की रक्षा और लोकतंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक बाहे गांव पश्चिमी महाराष्ट्र का शायद दूसरा ऐसा गांव है, जिसने ईवीएम को हटाकर बैलेट पेपर से चुनाव कराने का प्रस्ताव पारित किया है. इससे पहले, दिसंबर में सतारा जिले की कराड (दक्षिण) विधानसभा क्षेत्र के कोलेवाड़ी गांव की ग्राम सभा ने भी इसी तरह का प्रस्ताव पारित किया था.
बाहे ग्राम सभा के एक सदस्य ने कहा, 'हमारी ग्राम सभा ने हाल ही में यह प्रस्ताव पारित किया है कि भविष्य में सभी चुनाव बैलेट पेपर के माध्यम से कराए जाएं, हम अन्य गांवों और उनकी ग्राम पंचायतों से भी अपील करते हैं कि वे भी इसी तरह के प्रस्ताव पारित करें ताकि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा हो सके.'
गांव के लोगों ने इस प्रस्ताव को तहसीलदार को सौंप दिया है. गौरतलब है कि नवंबर में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी और उसके सहयोगियों की जीत के बाद विपक्षी दलों द्वारा ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए गए थे. इसी संदर्भ में विभिन्न गांवों में बैलेट पेपर की मांग उठ रही है.
सोलापुर जिले के मालशिरस विधानसभा क्षेत्र के मर्कडवाड़ी गांव में भी कुछ ग्रामीणों ने ईवीएम पर संदेह जताते हुए बैलेट पेपर पर मॉक पोल कराने की कोशिश की थी. वहां एनसीपी (एसपी) उम्मीदवार की जीत का अंतर काफी कम रह गया था, जिससे लोगों में ईवीएम की निष्पक्षता को लेकर संदेह पैदा हुआ.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









