
'महाराष्ट्र की पहचान और विरासत पर खतरा...', स्कूलों में हिंदी अनिवार्य करने को लेकर NCP SP ने जताई चिंता
AajTak
एनसीपी (SP) ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि इस कदम को राज्य की सांस्कृतिक और भाषाई सुरक्षा को खत्म करने की एक जानबूझकर की गई कोशिश के रूप में देखा जा रहा है.
महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस को लिखे एक पत्र में, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) शरद पवार गुट ने अपने महाराष्ट्र प्रवक्ता नितिन देशमुख के जरिए महाराष्ट्र की शैक्षिक प्रणाली में हिंदी को लागू करने पर गंभीर चिंता जताई है. उन्होंने इसे राज्य की भाषाई पहचान और सांस्कृतिक विरासत के लिए खतरा बताया है.
के.आर. सुंदरम बनाम भारत संघ (1986) और तमिलनाडु वी.के. श्याम सुंदर (2011) सहित सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसलों का हवाला देते हुए, एनसीपी ने जोर देकर कहा कि हिंदी संवैधानिक रूप से सर्वोच्च नहीं है. पार्टी का तर्क है कि प्राथमिक विद्यालयों में हिंदी को अनिवार्य रूप से शामिल करने से मराठी कमजोर होती है, जो भारतीय संविधान में अनुच्छेद 29 और 30 के तहत स्थापित भाषाई विविधता के सिद्धांतों का उल्लंघन है.
'भाषाई सुरक्षा को खत्म करने की कोशिश...'
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) स्थानीय भाषा शिक्षा पर जोर देती है. हालांकि, एनसीपी का तर्क है कि हिंदी को जबरन शामिल करना NEP की तीन-भाषा फॉर्मूले का खंडन करता है, जो राज्यों की स्वायत्तता का सम्मान करता है. पार्टी ने चेतावनी दी है कि यह नीति महाराष्ट्र राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 1960 को खतरे में डालती है, जिसने महाराष्ट्र को भाषाई राज्य के रूप में स्थापित किया था. इस कदम को राज्य की सांस्कृतिक और भाषाई सुरक्षा को खत्म करने की एक जानबूझकर की गई कोशिश के रूप में देखा जा रहा है.
इसलिए, एनसीपी (शरद पवार) गुट ने हिंदी को जरूरी बनाने के फैसले को तुरंत वापस लेने, मराठी को शिक्षा के प्राथमिक माध्यम के रूप में बहाल करने और महाराष्ट्र की सांस्कृतिक पहचान की रक्षा के लिए शैक्षिक नीतियों को आकार देने में शिक्षकों, अभिभावकों और भाषाविदों की भागीदारी की मांग की है.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में हिंदी को अनिवार्य करने पर विवाद, विपक्ष ने जताया विरोध

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







