
महाराष्ट्र: उद्धव सरकार में कलह! कांग्रेस बोली- शरद पवार के प्रवक्ता बन गए हैं संजय राउत
AajTak
महाराष्ट्र में सियासी खींचतान के बीच शनिवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने ऐसा बयान दिया है, जिससे शिवसेना और कांग्रेस के मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. उन्होंने कहा कि संजय राउत अब एनसीपी प्रमुख शरद पवार के प्रवक्ता बन गए हैं.
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार की परेशानी थमने का नाम नहीं ले रही है. सरकार में शामिल कांग्रेस ने शिवसेना और शरद पवार पर ही हमला बोल दिया है. इससे कांग्रेस और शिवसेना के बीच मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. दरअसल, शनिवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि शिवसेना सांसद संजय राउत एनसीपी चीफ शरद पवार के प्रवक्ता बन गए हैं. उन्होंने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि बीते दिनों संजय राउत ने कहा था कि शरद पवार को यूनाइटेड प्रोग्रेसिव अलायंस यानी UPA का अध्यक्ष बना देना चाहिए. फिलहाल UPA की अध्यक्ष सोनिया गांधी हैं. पटोले बोले- राउत को कोई अधिकार नहीं
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











