
महाराष्ट्रः कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं से कहा- 'सहयोगियों के दबाव में न आएं, ज्यादा सीटों पर लड़ने की तैयारी करें'
AajTak
इस बैठक में फैसला लिया गया है कि महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता महायुति गठबंधन के खिलाफ एकजुट होकर मोर्चा खोलेंगे. साथ ही फैसला लिया गया कि महाराष्ट्र कांग्रेस ग्रामीण संकट, किसानों के मुद्दे, कानून-व्यवस्था और बेरोजगारी के मुद्दों को लेकर राज्य सरकार पर आक्रामक तरीके से सवाल उठाएगी और इन्हीं मुद्दों को लेकर वह जनता के सामने भी जाएगी.
लोकसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी (MVA) के शानदार प्रदर्शन के बाद अब महाराष्ट्र कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कमर कस ली है. राज्य में आगामी चुनाव को लेकर मुंबई में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव केसी वेणुगोपाल और महाराष्ट्र चुनाव प्रभारी रमेश चेनिथला की मौजूदगी में महाराष्ट्र कांग्रेस कोर कमेटी के सदस्यों, विधायकों और सांसदों के बीच एक बैठक सोमवार को हुई.
सहयोगी दलों के दबाव में न आने की हिदायत
सूत्रों के अनुसार, इस मीटिंग में कांग्रेस के बड़े नेताओं ने स्पष्ट किया है कि विधानसभा चुनाव में सीट के बंटवारे के वक्त किसी भी तरह की ढील नहीं दी जानी चाहिए.केंद्रीय नेताओं ने कोर कमेटी से पार्टी के लिए अधिक से अधिक सीटों पर दावा करने को कहा है. उन्होंने कहा कि जिस भी सीट पर कार्यकर्ताओं को जीत का भरोसा है वहां हमें जरूर दावा करना चाहिए. मीटिंग में फैसला हुआ है कि राज्य के नेताओं को सहयोगी दलों के किसी भी दबाव के आगे नहीं झुकना चाहिए.
सूत्रों ने बताया कि केसी वेणुगोपाल ने राज्य के नेताओं को आश्वासन दिया है कि एमवीए सहयोगियों की मांग पर सीट आवंटन में केंद्रीय समिति की ओर से कोई हस्तक्षेप या दबाव नहीं डाला जाएगा.चर्चा है कि कांग्रेस गठबंधन में 288 में से लगभग 125 सीटें जीतने का लक्ष्य रखेगी. इस मीटिंग में हाल ही में हुए एमएलसी चुनाव में क्रॉस वोटिंग के मामले को भी गंभीरता से लिया गया है. बैठक में के सी वेणुगोपाल ने स्पष्ट किया कि पार्टी ने सात नामों की पहचान की है जिन्होंने क्रॉस वोटिंग की है और जल्द ही उनपर एक्शन लिया जाएगा.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: 20 जुलाई से फिर भूख हड़ताल शुरू करेंगे मनोज जरांगे, बोले-सरकार ने मांगें नहीं मानी
इस रणनीति पर हुई चर्चा

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.









