
महाराष्ट्रः उद्धव ने एकनाथ शिंदे पर लिया एक्शन, पार्टी विरोधी गतिविधि के आरोप में शिवसेना में सभी पदों से हटाया
AajTak
उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे के खिलाफ एक्शन ले लिया है. उन्होंने एक लेटर भेजकर एकनाथ शिंदे को शिवसेना में सभी पदों से हटा दिया है.
महाराष्ट्र में लंबे समय से चले आ रहे सियासी घमासान का भले ही पटाक्षेप हो गया हो, लेकिन अभी उबाल थमा नहीं है. एकनाथ शिंदे ने भले ही सूबे के सीएम पद की कमान संभाल ली हो, लेकिन उद्धव ठाकरे ने उनके खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. दरअसल, उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर शिवसेना में सभी पदों से हटा दिया है.
उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे के नाम से एक लेटर जारी करते हुए लिखा कि हाल ही में यह देखा गया है कि आप पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए गए हैं. इसके साथ ही लेटर में कहा गया कि आपने शिवसेना की सदस्यता छोड़ दी है. इसलिए आपके खिलाफ ये कार्रवाई की जा रही है.
उद्धव ठाकर ने कहा कि शिवसेना का पक्ष प्रमुख होने पर मैं अपने इस अधिकार का इस्तेमाल करते हुए एकनाथ शिंदे को पार्टी के सभी पदों से मुक्त करता हूं.
दरअसल, एकनाथ शिंदे ने शिवसेना के बागी विधायकों केो साथ लेकर उद्धव ठाकरे सरकार के खिलाफ ताल ठोक दी थी. करीब 8 दिन चले घटनाक्रम के बाद उद्धव ठाकरे को इस्तीफा देना पड़ा था, वहीं एकनाथ शिंदे ने बीजेपी का समर्थन लेकर मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.











