
महायुति में पावर के बाद फंड पर पेच! अमित शाह से मिले एकनाथ शिंदे, निधि आवंटन पर गिनाईं अड़चनें
AajTak
महाराष्ट्र में महायुति की सरकार है और फंड वितरण को लेकर अंदरखाने सबकुछ ठीक नहीं होने की चर्चाएं तेज हैं. इस बीच, एकनाथ शिंदे ने केंद्रीय गृह मंत्री शाह के साथ इस बैठक में वित्त विभाग से संबंधित फाइलों की मंजूरी में हो रही देरी को लेकर चिंता जताई है. दरअसल, वित्त विभाग उपमुख्यमंत्री अजित पवार के पास है.
महाराष्ट्र की महायुति सरकार में सबकुछ ठीक नहीं है. डिप्टी सीएम एकनाथ की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी के बीच अंदरखाने के मतभेद अब उभरकर सामने आने लगे हैं. शनिवार को पुणे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच हुई एक अहम बैठक चर्चा में आ गई है. इस बैठक को महाराष्ट्र की महायुति सरकार में फंड आवंटन को लेकर चल रही अंदरूनी खींचतान से जोड़कर देखा जा रहा है.
सूत्रों के अनुसार, एकनाथ शिंदे ने केंद्रीय गृह मंत्री शाह के साथ इस बैठक में वित्त विभाग से संबंधित फाइलों की मंजूरी में हो रही देरी को लेकर चिंता जताई है. दरअसल, वित्त विभाग उपमुख्यमंत्री अजित पवार के पास है. शिंदे ने कहा, शिवसेना के मंत्रियों और विधायकों की विकास योजनाओं की फाइलें लंबे समय तक अटकी रहती हैं, जिससे जरूरी प्रोजेक्ट प्रभावित हो रहे हैं.
शिंदे ने उठाया वेतन भुगतान का मुद्दा?
उन्होंने महायुति के सहयोगियों के बीच 'समानता और पारदर्शिता' की बात दोहराई और कहा, फंड वितरण और फाइल मंजूरी में निष्पक्षता होनी चाहिए. शिंदे ने महाराष्ट्र राज्य परिवहन महामंडल (MSRTC) के कर्मचारियों के वेतन भुगतान में आई हालिया अड़चन का भी जिक्र किया. यह मामला तब सुलझा, जब खुद शिंदे ने हस्तक्षेप किया और वित्त सचिव से बात की.
दरअसल, शिवसेना के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक के अधीन महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) के कर्मचारियों के वेतन में फंडिंग संबंधी मुद्दों के कारण देरी हो रही थी. इस मामले को शिंदे द्वारा वित्त सचिव के साथ सीधे हस्तक्षेप के बाद सुलझाया गया था.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












