
महायुति ने 73 तो MVA ने 41 सीटों पर अब तक नहीं उतारे उम्मीदवार... नामांकन को बचे हैं सिर्फ 2 दिन
AajTak
सीट शेयरिंग का मसला इतना पेचीदा है कि इस सुलझाने के लिए महायुति गठबंधन की मीटिंग्स महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली तक चल रही हैं, हाल ही में महायुति के नेताओं की बैठक गृहमंत्री अमित शाह के दिल्ली स्थित आवास पर हुई थी. वहीं, MVA (कांग्रेस, शरद गुट और उद्धव गुट) के बीच भी सीट बंटवारे को लेकर तनातनी चल रही है.
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. 20 नवंबर को सूबे में वोटिंग होनी है, जबकि नामांकन फाइल करने की लास्ट डेट 29 अक्टूबर है. लेकिन सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन और MVA की ओर से अभी तक सीटों को लेकर पेच फंसा हुआ है. सीट शेयरिंग का मसला इतना पेचीदा है कि इस सुलझाने के लिए महायुति गठबंधन की मीटिंग्स महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली तक चल रही हैं, हाल ही में महायुति के नेताओं की बैठक गृहमंत्री अमित शाह के दिल्ली स्थित आवास पर हुई थी. वहीं, MVA (कांग्रेस, शरद गुट और उद्धव गुट) के बीच भी सीट बंटवारे को लेकर तनातनी चल रही है.
सबसे पहले ये जानते हैं कि MVA और महायुति गठबंधन ने अभी तक कितने उम्मीदवार उतारे हैं.
MVA में 41 सीटों पर पेच!
शिवसेना (यूबीटी)- 84 सीटें कांग्रेस- 87 सीटें एनसीपी (एसपी)- 76 सीटें कुल-247 शेष सीटें- 41
महायुति में 73 सीटों पर पेच!
बीजेपी- 121 शिवसेना- 45 एनसीपी- 49 कुल- 215 शेष सीटें- 73

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











