
महाभारत के युधिष्ठिर बोले- सतीश कॉल का निधन हम सब के लिए एक सबक
AajTak
महाभारत के युधिष्ठिर अभिनेता गजेंद्र चौहान ने कहा कि सीरियल महाभारत में इंद्रा का किरदार निभाने वाले 73 वर्षीय अभिनेता सतीश कॉल का निधन हम सब के लिए एक सबक है.
महाभारत के युधिष्ठिर अभिनेता गजेंद्र चौहान ने कहा कि सीरियल महाभारत में इंद्र का किरदार निभाने वाले 73 वर्षीय अभिनेता सतीश कॉल का निधन हम सब के लिए एक सबक है. सतीश कॉल के साथ महाभारत में काम कर चुके अभिनेता गजेंद्र चौहान ने आजतक से खास बातचीत में बताया कि सतीश कॉल बेहद ही सरल स्वभाव के इंसान थे हमने साथ में जरूर काम किया, लेकिन पिछले कई सालों से वो गुमनामी में जी रहे थे. उन्होंने कहा कि हमें कभी-कभी उनके साई बाबा के मंदिर शिर्डी में या कहीं पटियाला के किसी अस्पताल में छपी उनकी तस्वीरों और खबरों के माध्यम से उनके बारे में पता चलता था. वह पंजाबी फिल्मों के सुपरस्टर थे, 300 से ज्यादा फिल्में कर चुके थे और जाने-माने प्रोडक्शन और कलाकारों के साथ काम कर चुके थे. उनका कोविड की बीमारी के चलते चला जाना हम सब के लिए एक बड़ा लॉस है.More Related News

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












