
महाठग, ब्लैकमनी और तीसरी चार्जशीट... सुकेश ने तिहाड़ में ऐसे किया था एक्ट्रेस का 'यौन शोषण'
AajTak
आपको जानकर हैरानी होगी कि महाठगी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने भी मनी लॉड्रिंग के खेल की शुरुआत एक ओटीटी सीरीज देखने के बाद ही की थी. जी हां, दिल्ली पुलिस ने सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ पटियाला हाउस कोर्ट में 134 पन्नों की जो चार्जशीट दाखिल की है, उसमें उसने कुछ ऐसा ही खुलासा किया है.
दिल्ली पुलिस ने सुकेश चंद्रशेखर को लेकर चौंकानेवाला खुलासा किया है. इस मामले में दाखिल की गई 134 पन्नों की सप्लीमेंट्री चार्जशीट में महाठग पर कई सनसनीखेज आरोप लगाए गए हैं. चार्जशीट के मुताबिक, सुकेश कई तरह के बिजनेस से ठगी की ब्लैक मनी को व्हाइट कर रहा था. यही नहीं तिहाड़ जेल में उसने एक टीवी एक्ट्रेस का 'यौन शोषण' भी किया था. इसके बाद सुकेश ने फिर जेल से चिट्ठी लिखकर अपनी सफाई दी है. उसने नोरा फतेही पर करोड़ों का गिफ्ट डकारने का इल्ज़ाम भी लगाया है.
134 पन्नों की चार्जशीट में चौंकाने वाले खुलासे छोटे-मोटे अपराधी अक्सर फिल्मों से आइडिया चुराकर उन्हें जुर्म की दुनिया में इस्तेमाल करने की कोशिश करते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि महाठगी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने भी अपने मनी लॉड्रिंग के खेल की शुरुआत एक ओटीटी सीरीज देखने के बाद ही की थी. जी हां, दिल्ली पुलिस ने सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ पटियाला हाउस कोर्ट में 134 पन्नों की जो चार्जशीट दाखिल की है, उसमें उसने कुछ ऐसा ही खुलासा किया है. इस चार्जशीट में सुकेश की ठगी की पूरी मॉडस ऑपरेंडी के साथ-साथ उसकी जिंदगी का वो कच्चा-चिट्ठा कैद है, जिस पर पूरी की पूरी फिल्म बन सकती है.
वेब सीरिज देखकर मिला था आइडिया दिल्ली पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) की मानें तो सुकेश और उसकी पत्नी लीना मारिया पॉल ने नेटफ्लिक्स पर ओजॉर्क नाम की एक वेब सीरीज देखी थी. जिसे देखने के बाद उन्होंने अलग-अलग किस्म के काम धंधों के जरिए ठगी से जुटाई गई काली कमाई को सफेद करने का काम शुरू किया था. दोनों ने इसके लिए एक-एक कर कई बिजनेस की शुरुआत की. ऊपरी तौर पर तो इन धंधों का मकसद किसी भी दूसरे कारोबार की तरह सीधे-साधे तरीके से पैसे बनाने का था, लेकिन असल में महाठगी की आरोपी जोड़ी इन अलग-अलग कारोबार के जरिए ब्लैक मनी को व्हाइट करने में जुटी थी.
नेल आर्टिस्ट्री सैलून के नाम पर खेल इस जोड़ी ने सबसे पहले लीना मारिया पॉल के नाम पर एक सैलून की शुरुआत की थी. जिसका नाम था नेल आर्टिस्ट्री. इसके बाद एक-एक कर उन्होंने सुपर कार आर्टिस्ट्री, एलएस फिशरीज और न्यूज एक्सप्रेस पोस्ट जैसे कई संस्थान खोले और काले धन को सफेद करने में लगे रहे. इन संस्थानों में वो काला धन लगाते और उन्हें ग्राहकों से होनेवाली कमाई के तौर पर दिखाते और इस तरह वो उस पैसे को व्हाइट मनी में कनवर्ट करते थे. जांच में पुलिस को पता चला कि अकेले नेल आर्टिस्ट्री सैलून में ही मनी लॉड्रिंग के लिए दोनों ने अनगिनत बार कार्ड स्वाइप करके उसकी पेमेंट दिखाई थी. जबकि इतने कम वक्त पर इतना बिजनेस जुटा पाना किसी भी दूसरे कारोबारी के लिए तकरीबन नामुमकिन सी बात होती.
लीना मारिया पॉल के खाते में जमा होती थी रकम दोनों ने अपने नाम के शुरुआती अक्षरों से ही अपने ज्यादातर बिजनेस की शुरुआत की. इनमें एल का मतलब लीना था. यानी लीना मारिया पॉल, जबकि एस का मतलब था सुकेश. यानी सुकेश चंद्रशेखर. जून 2020 से अगस्त 2021 के दौरान नेल आर्टिस्ट्री, सुपर कार आर्टिस्ट्री, एलएस फिशरीज, एलएस एडुकेशन, न्यूज एक्सप्रेस पोस्ट जैसे अलग-अलग फर्म में करोडों की रकम आई और वो लीना मारिया पॉल के बैंक खातों में जमा करवा दी गई. असल में ये सबकुछ इनकम टैक्स, और फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट जैसे कानूनों को धोखा देने के लिए था. ताकि लोगों से ठगी गई रकम को वो बड़े आराम से अपने काम ले सकें.
सुकेश पर लगा था मकोका दिल्ली पुलिस ने सुकेश के खिलाफ मकोका यानी महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट 1999 के तहत केस दायर किया था. मकोका के तहत ही दायर दिल्ली पुलिस की इस चार्जशीट में सुकेश और लीना के अलावा अरुण मुत्थू, बी मोहनराज समेत और भी कई लोगों के नाम हैं. पुलिस की मानें तो सुकेश ये साथी असल में उसके साथ मनी लॉड्रिंग के काम में जुटे थे. सुकेश और उसकी इस चौकड़ी ने 2020 और 2021 के दौरान करीब 20 करोड़ रुपये लीना के पांच बैंक अकाउंट में जमा करवाए थे. लेकिन ये तो रही सुकेश की ठगी की मॉडस ऑपरेंडी की एक झलक, जिसका जिक्र दिल्ली पुलिस ने अपनी चार्जशीट में किया है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.





