
महाजंग के बीच कहां हैं नेतन्याहू? मौत की अटकलों पर आ गया इजरायल सरकार का बयान
AajTak
मिडिल ईस्ट में जारी महाजंग के बीच बेंजामिन नेतन्याहू की मौत की अफवाहें तेज हो गईं हैं. हालांकि, इजरायल सरकार ने इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. प्रधानमंत्री नेतन्याहू के कार्यालय ने सोशल मीडिया पर वायरल उन खबरों को सख्ती से नकारा है, जिनमें कहा जा रहा था कि बढ़ते संघर्ष के बीच उनकी हत्या कर दी गई है.
मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच बेंजामिन नेतन्याहू की मौत की अफवाहों को इजरायल ने सख्ती से खारिज कर दिया है. इजरायल सरकार ने स्पष्ट किया है कि उनके प्रधानमंत्री पूरी तरह स्वस्थ हैं. दरअसल, हाल ही में उनका एक कथित AI-जनरेटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इसके बाद यह दावा फैलने लगा कि इजरायल के प्रधानमंत्री की हत्या कर दी गई है.
अब इजरायल ने बेंजामिन नेतन्याहू के सोशल मीडिया पर वायरल उन दावों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि बढ़ते संघर्ष के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री की हत्या कर दी गई है. इजरायल ने नेतनयाहू के मारे जाने कि खबरों को फेक न्यूज बताया है.
नेतनयाहू की हत्या की अफवाहों को उस समय और ज्यादा हवा मिली जब बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को अपने X अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में वह अमेरिका-इजरायल और ईरान संघर्ष को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते नजर आ रहे थे.यह भी पढ़ें: इजरायली बमबारी से कांपा लेबनान, पेड़-पौधे-मकान सब तबाह... देखें Ground Report
वीडियो पोस्ट होने के तुरंत बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि इस दौरान जब नेतनयाहू ने थोड़ी देर के लिए अपना एक हाथ उठाया, तो उसमें 6 उंगलियां दिखाई दे रही थीं.
इसी आधार पर कुछ लोगों ने अटकलें लगानी शुरू कर दीं कि वीडियो AI-जनरेटेड हो सकता है. इसके बाद उनकी मौत से जुड़ी अफवाहें फैलने लगीं.कहां है नेतनयाहू?
इजराल के प्रधानमंत्री नेतनयाहू की हत्या की अफवाहें तब और तेज हो गईं जब अमेरिकी कंजरवेटिव कमेंटेटर Candace Owens ने X पर इस मुद्दे को लेकर सवाल उठाए. उन्होंने लिखा, “बिबी कहां हैं?” यहां बेंजामिन नेतन्याहू को उनके निकनेम ‘बिबी’ से संबोधित किया.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.

सोशल मीडिया पर चल रही मौत की खबरों के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक शॉप में कॉफी पीते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में नेतन्याहू मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि लोग कह रहे हैं कि मर गया है...क्या आप भी यही पूछ रहे हैं? इसके बाद उन्होंने कैमरे के सामने अपने दोनों हाथों को दिखाते हुए कहा, 'लोग मेरी उंगलियां भी गिन सकते हैं.










