
महाकुंभ में CM योगी देंगे आज 'महागिफ्ट', कैबिनेट की बैठक में इन 10 बड़े फैसलों को मिलेगी मंजूरी
AajTak
योगी आदित्यनाथ कैबिनेट की बैठक दोपहर 12 बजे अरैल के त्रिवेणी संकुल में होगी. पहले यह बैठक मेला प्राधिकरण सभागार में होनी थी, लेकिन वीआईपी सुरक्षा के कारण तीर्थयात्रियों की आवाजाही बाधित होने की चिंता के कारण बैठक स्थल में बदलाव किया गया.
योगी आदित्यनाथ सरकार बुधवार को महाकुंभ में विशेष कैबिनेट बैठक करेगी. आधिकारिक बयान के अनुसार, यूपी कैबिनेट के सभी 54 मंत्रियों को बैठक में आमंत्रित किया गया है, जिसमें राज्य के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और योजनाओं को मंजूरी मिलने की उम्मीद है. बयान में कहा गया है कि बैठक के बाद मुख्यमंत्री आदित्यनाथ अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ संगम में पवित्र डुबकी लगाएंगे.
अधिकारियों ने बताया कि कैबिनेट की बैठक दोपहर 12 बजे अरैल के त्रिवेणी संकुल में होगी. पहले यह बैठक मेला प्राधिकरण सभागार में होनी थी, लेकिन वीआईपी सुरक्षा के कारण तीर्थयात्रियों की आवाजाही बाधित होने की चिंता के कारण बैठक स्थल में बदलाव किया गया. बैठक के बाद पूरा मंत्रिमंडल अरैल वीआईपी घाट से मोटरबोट से संगम जाएगा.
संगम पर सीएम आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक और अन्य कैबिनेट सदस्य अनुष्ठान करेंगे और पवित्र डुबकी लगाएंगे. यह पहली बार नहीं है जब सीएम योगी आदित्यनाथ अपने मंत्रिमंडल के साथ संगम गए हैं. 2019 में कुंभ मेले के दौरान उन्होंने अपने मंत्रियों और अन्य संतों के साथ औपचारिक डुबकी लगाई थी.
प्रयागराज महाकुंभ में योगी सरकार की कैबिनेट बैठक में 10 प्रस्तावों पर होगी चर्चा:-
1-अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग
उत्तर प्रदेश एयरोस्पेस तथा रक्षा इकाई एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति-2024

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












