
महाकुंभ में लोगों का हुजूम ही नहीं, एक प्राचीन तीर्थ भी स्नान करने आता है, जानिए शिवजी से जुड़ी ये कथा
AajTak
भारत में तीर्थ स्थानों की यात्रा और भ्रमण भी पाप से मुक्ति पाने का एक जरिया है. इसलिए कहा जाता है कि तीर्थों ने असंख्य लोगों के पाप उठा रखे हैं. ऐसे में यह तीर्थ कुंभ आयोजनों का इंतजार करते हैं और जहां भी इनका आयोजन होता है, वहां पहुंचकर खुद को पवित्र करते हैं. ऐसा ही एक तीर्थ है कनखल.
प्रयागराज में महाकुंभ-2025 की शुरुआत पौष पूर्णिमा से हो गई है. संत-भक्त और श्रद्धालु इस महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं और संगम तट पर बने घाट हर-हर महादेव से गूंज रहे हैं. संगम स्नान का महत्व सीधे तौर पर पाप और पुण्य से जुड़ा हुआ है. इसे लेकर मान्यता है कि संगम स्नान से कर्म के बंधन कट जाते हैं और पाप नष्ट हो जाते हैं. इन मान्यताओं को प्रबल बनाती हैं, लोककथाएं. कहा जाता है कि संगम में सिर्फ मनुष्य ही नहीं, बल्कि कई तीर्थ स्थल पर स्नान करते आते हैं और खुद को पवित्र करते हैं.
कुंभ का इंतजार करता है कनखल भारत में तीर्थ स्थानों की यात्रा और भ्रमण भी पाप से मुक्ति पाने का एक जरिया है. इसलिए कहा जाता है कि तीर्थों ने असंख्य लोगों के पाप उठा रखे हैं. ऐसे में यह तीर्थ कुंभ आयोजनों का इंतजार करते हैं और जहां भी इनका आयोजन होता है, वहां पहुंचकर खुद को पवित्र करते हैं. ऐसा ही एक तीर्थ है कनखल.
हरिद्वार में मौजूद है कनखल हरिद्वार की सुरम्य वादी में पहाड़ी तलहटी में है कनखल झेत्र, जिसे शिवजी के पहले विवाह से जुड़ी भूमि माना जाता है. यह उनके जीवन की सबसे बड़ी घटना का साक्षी है, जहां उनकी पहली पत्नी सती का दहन हो गया था. हरिद्वार से थोड़ी ही दूर स्थित कनखल तीर्थ, प्राचीन नगर सभ्यता का भी आधार है. शिव के क्रोध और सती दाह के कारण यह क्षेत्र निर्जन हो गया था और फिर यहां की पवित्रता हरिद्वार में आकर स्थापित हो गई थी.
फिर जब एक युग के बाद गंगा की धारा हरिद्वार से गुजरी तो कनखल का श्राप भी खत्म हो गया. यह फिर से हरा-भरा हो गया. महादेव ने उसी अपनी कृपा का पात्र बनाया. कहते हैं कि कनखल तीर्थ भी कुंभ के आयोजन के कुंभ आकर स्नान करता है और पवित्र होता है.
यह है सती दाह की कथा असल में सती, पार्वती की पूर्व जन्म का अवतार हैं. मां दुर्गा के आशीर्वाद से उन्होंने प्रजापति दक्ष के घर जन्म लिया था. इसके साथ ही उन्होंने अपने पिता की इच्छा के विरुद्ध शिव से विवाह किया था. इससे क्षुब्ध होकर सती के पिता, दक्ष ने कनखल तीर्थ में एक विशाल यज्ञ का आयोजन किया और इस समारोह में शिव एवं सती छोड़कर अन्य सभी देवताओं को निमंत्रण दिया. पिता के न बुलाए जाने के बावजूद सती अपने इस यज्ञ समारोह में भाग लेने के लिए जबरन ही पहुंच गईं थीं.
वहां दक्ष ने उनका और महादेव का घोर अपमान कर दिया. इससे दुखी सती ने यज्ञ कुण्ड में कूद कर अपने प्राण त्याग दिए. तब क्रोधित शिव ने वीरभद्र को दक्ष का वध करने तथा यज्ञ का विनाश करने कनखल भेजा. वीरभद्र की क्रोध की अग्नि में कनखल जलकर भस्म हो गया.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






