
महाकुंभ में आज सभी 13 अखाड़े करेंगे अमृत स्नान, घाट पर आने-जाने की टाइमिंग फिक्स... दो हिस्सों में बांटा जाएगा संगम
AajTak
महाकुंभ प्रशासन ने सुनिश्चित किया है कि स्नान का यह क्रम परंपरागत सम्मान और अनुशासन के साथ पूरा हो. घाटों और कैंपों पर विशेष सुरक्षा और सुविधाओं की व्यवस्था की गई है. मकर संक्रांति पर श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी और श्री शंभू पंचायती अटल अखाड़ा सबसे पहले अमृत स्नान करेंगे.
महाकुंभ मेले में मकर संक्रांति और बसंत पंचमी के अवसर पर सनातन धर्म के 13 अखाड़ों के 'अमृत स्नान' की तिथि, क्रम और समय का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. अमृत स्नान परंपरागत रूप से निर्धारित क्रम के अनुसार किया जाएगा. श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के सचिव महंत आचार्य देवेंद्र सिंह शास्त्री ने पुष्टि की कि अखाड़ों को अमृत स्नान के समय और क्रम की जानकारी मिल चुकी है.
महाकुंभ मेला DIG वैभव कृष्ण ने बताया कि पुलिस की 9 टीमें सभी 13 अखाड़ों को एक के बाद एक अमृत स्नान के लिए ले जाएंगी. यह सिलसिला शाम तक जारी रहेगा. पुलिस और CAPF की टीमें वहां तैनात की गई है. इस दौरान संगम को दो हिस्सों में बांटा जाएगा. एक हिस्से में अखाड़े पवित्र डुबकी लगाएंगे, दूसरी तरफ दूसरे श्रद्धालु डुबकी लगाएंगे और बीच में सुचारू प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा बल मौजूद रहेंगे.मकर संक्रांति पर अमृत स्नान का क्रम
- मकर संक्रांति (आज) पर श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी और श्री शंभू पंचायती अटल अखाड़ा सबसे पहले अमृत स्नान करेंगे. दोनों अखाड़ों ने सुबह 5:15 बजे कैंप से प्रस्थान किया. ये 6:15 बजे घाट पर पहुंचेंगे, और 40 मिनट तक स्नान करेंगे. घाट से सुबह 6.55 बजे शिविर के लिए प्रस्थान करेंगे और 7.55 बजे शिविर में पहुंचेंगे.
- श्री तपोनिधि पंचायती श्री निरंजनी अखाड़ा और श्री पंचायती अखाड़ा आनंद अमृत स्नान करने वाले दूसरे अखाड़े होंगे. शिविर से उनके प्रस्थान का समय सुबह 6.05 बजे होगा, घाट पर पहुंचने का समय सुबह 7.05 बजे होगा. वह 40 मिनट तक स्नान करेंगे. घाट से प्रस्थान का समय सुबह 7.45 बजे होगा और शिविर में पहुंचने का समय सुबह 8.45 बजे होगा.
- तीसरे स्थान पर तीन संन्यासी अखाड़े अमृत स्नान करेंगे. इनमें श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा, श्री पंचदशनाम आह्वान अखाड़ा और श्री पंचाग्नि अखाड़ा शामिल हैं. शिविर से उनके प्रस्थान का समय सुबह 7 बजे होगा, घाट पर पहुंचने का समय सुबह 8 बजे होगा, स्नान का समय 40 मिनट होगा. घाट से प्रस्थान का समय सुबह 8.40 बजे होगा और शिविर में पहुंचने का समय सुबह 9.40 बजे होगा.
बैरेगी और उदासीन अखाड़ों का क्रम

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






