
महाकुंभ: भ्रामक पोस्ट करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज, मेला पुलिस ने सोशल मीडिया को लेकर जारी की ये चेतावनी
AajTak
प्रयागराज महाकुंभ को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करने वालों के खिलाफ पुलिस कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है. इस संबंध में रविवार को कुछ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. इन लोगों पर नेपाल से जुड़ी एक घटना का वीडियो महाकुंभ का बताकर सोशल मीडिया पर शेयर करने का आरोप है.
प्रयागराज महाकुंभ को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो या पोस्ट शेयर करने वालों के खिलाफ पुलिस कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है. इस संबंध में रविवार को कुछ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. इन लोगों पर नेपाल से जुड़ी एक घटना का वीडियो महाकुंभ का बताकर सोशल मीडिया पर शेयर करने का आरोप है. मेला पुलिस ने ऐसे लोगों के लिए चेतावनी जारी की है.
इस संबंध में कुंभ मेला पुलिस ने एक्स पर लिखा है, ''नेपाल की घटना से संबंधित वीडियो को भ्रामक रूप से महाकुंभ, प्रयागराज का बताकर अफवाह फैलाने वाले सोशल मीडिया अकाउंट के विरुद्ध कुंभ मेला पुलिस द्वारा एफआईआर पंजीकृत करके वैधानिक कार्यवाही की जा रही है.'' इस पोस्ट के साथ ब्रजेश कुमार प्रजापति नामक एक एक्स यूजर के पोस्ट का स्क्रिन शॉट भी अटैच किया गया है.
ब्रजेश कुमार प्रजापति ने एक वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, ''महाकुंभ_2025_प्रयागराज यानी मौत का महाकुंभ... भगदड कांड में एक परिवार से तीन-तीन लोगों की जान गई. परिजन पोस्टमार्टम हाऊस से कंधे पर शवों को लेकर जा रहे हैं. कम से कम एम्बुलेंस के माध्यम से शवों को उनके जन्म स्थान तक पहुंचाने में मदद करनी चाहिए.'' हालांकि, एक्स यूजर का ये दावा गलत है.
बता दें कि बसंत पंचमी के अवसर पर महाकुंभ में होने वाले अंतिम अमृत स्नान से पहले पुलिस और प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'जीरो एरर' के निर्देश के अनुपालन पर सभी ने पूरी ताकत लगा दी है. 29 जनवरी को मौनी अमावस्या स्नान के दौरान हुई भगदड़ के 30 लोगों की मौत हो गई, जबकि 60 घायल हो गए. इसके बाद यूपी सरकार सख्त हो गई है.
यूपी सरकार ने मेले के सुचारू संचालन की निगरानी के लिए दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को भी तैनात किया है, जो साल 2019 अर्धकुंभ को सफलतापूर्वक आयोजित करने वाली टीम का हिस्सा थे. प्रयागराज में प्रशासन का अनुभव रखने वाले आशीष गोयल और भानु चंद्र गोस्वामी, मेला अधिकारी विजय किरण आनंद के साथ जुड़ गए हैं. अब अधिकारियों की इस तिकड़ी के पास कुंभ की बड़ी जिम्मेदारी है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









