
'महाकुंभ भगदड़ के बाद लाशों को नदी में फेंका गया', संगम नोज हादसे पर सपा सांसद जया बच्चन का बयान
AajTak
महाकुंभ में हुई भगदड़ को लेकर समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन का बयान आया है. जया बच्चन ने दावा किया है कि हादसे के बाद श्रद्धालुओं की लाशों को नदी में फेंक दिया गया. सपा सांसद ने यह बयान लोकसभा परिसर में दिया है.
महाकुंभ में हुई भगदड़ को लेकर बयानबाजियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब समाजवादी पार्टी (SP) की सांसद जया बच्चन ने प्रयागराज में संगम नोज पर हुए हादसे को लेकर यूपी सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है. जया बच्चन ने दावा किया है कि हादसे के बाद श्रद्धालुओं की लाशों को नदी में फेंक दिया गया.
सपा सांसद ने सोमवार (3 फरवरी) को संसद भवन परिसर में कहा,'वहां (महाकुंभ में) भगदड़ के बाद नदी में शव फेंके गए और इससे पानी प्रदूषित हुआ. सबसे ज्यादा दूषित पानी (contaminated water) इस वक्त कहां है, कुंभ में ही है. उसके लिए कोई सफाई नहीं दे रहे हैं.'
'...और जलशक्ति के ऊपर भाषण दे रहे हैं'
जया बच्चन ने आगे कहा,'शव पानी में डाल दिए गए, उससे पानी प्रदूषित हुआ. यही पानी लोगों तक पहुंच रहा है. इस मामले से पूरा ध्यान हटाया (Eyewash) जा रहा है. शवों के पोस्टमार्टम की बात ही नहीं हुई, उन्हें सीधे पानी में फेंक दिया गया और ये लोग (BJP) जलशक्ति के ऊपर भाषण दे रहे हैं.'
भगदड़ में 30 लोगों की चली गई थी जान
बता दें कि मौनी अमावस्या के अवसर (28 जनवरी) पर प्रयागराज महाकुंभ में संगम नोज के पास भगदड़ मच गई थी. उत्तर प्रदेश पुलिस के मुताबिक इस भगदड़ में 30 लोगों की जान चली गई. इस हादसे के बाद ही विपक्षी पार्टियों ने सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया था, जो अब तक जारी है. विपक्ष का आरोप है कि उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार मृतकों के आंकड़े छुपा रही है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









