
महाकाल के दरबार में दंडवत हुए राहुल गांधी, सात दिन में दूसरी बार ज्योतिर्लिंग के दर्शन
AajTak
भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को उज्जैन पहुंची. यहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी महाकाल मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की. राहुल ने काफी वक्त मंदिर में गुजारा और अनुष्ठान पूरे किए. इससे पहले राहुल गाधी 23 नवंबर को ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचे थे और ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए थे. राहुल ने सात दिन के अंदर उज्जैन और खंडवा में ज्योतिर्लिंगों के दर्शन किए.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन में भगवान शिव के प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की. राहुल की अगुवाई में भारत जोड़ो यात्रा ने उज्जैन में प्रवेश किया. राहुल लाल धोती पहने दिखे. उन्होंने मंदिर के पुजारियों के मार्गदर्शन में सभी अनुष्ठान किए. मंदिर के पुजारियों ने उन्हें स्टोल भेंट किया. अनुष्ठान करने के बाद राहुल गांधी ने मंदिर के गर्भगृह के सामने दंडवत प्रणाम किया. वे मंदिर परिसर में नंदी (भगवान शिव का वाहन माना जाने वाला पवित्र बैल) की मूर्ति के पास भी कुछ देर बैठे.
उसके बाद राहुल गांधी उज्जैन स्थित श्री दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र श्री महावीर तपोभूमि पहुंचे. यहां उन्होंने जैन धर्मगुरुओं के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया. राहुल ने यहां आरती भी की. वे यहां काफी देर तक रहे.
23 नवंबर को ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचे थे
बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा 23 नवंबर को महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश में पहुंच गई थी. इन 7 दिनों में राहुल गांधी भगवान शिव को समर्पित ज्योतिर्लिंग मंदिर में दूसरी बार पहुंचे हैं. इससे पहले जब 23 नवंबर को जब उनकी भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में पहुंची थी, तब राहुल गांधी, उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा और परिवार के सदस्य खंडवा जिले के प्रसिद्ध ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचे थे. वहां ब्रह्मपुरी घाट पर मां नर्मदा की आरती में शामिल हुए थे. राहुल ने देश के 12 'ज्योतिर्लिंगों' में से एक प्रसिद्ध शिव मंदिर में आरती और पूजा की थी.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.



