
महंगाई पर रैली तो धर्म पर क्यों बोलते रहे Rahul Gandhi? Congress प्रवक्ता ने दिया जवाब
AajTak
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर हिंदुत्व के बहाने बीजेपी पर हमला बोला. रविवार को जयपुर में कांग्रेस की महंगाई हटाओ रैली में राहुल गांधी ने कहा देश में 2014 से हिन्दुत्ववादी सत्ता में हैं, हिन्दू सत्ता से बाहर हैं. हमें इन हिंदुत्ववादियों को हटाकर हिन्दुओं को सत्ता में लाना है. राहुल गांधी ने कहा हमें डराया नहीं जा सकता, हम मौत से नहीं डरते हैं. बीजेपी ने भी इस मामले में पलटवार किया है. कार्यक्रम दंगल में कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने बताया कि राहुल गांधी ने महंगाई की रैली में धर्म का मुद्दा क्यों उठाया. देखें वीडियो.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












