
मस्ती में झूमते दिखे Vicky Kaushal, फैंस ने लिए मजे, बोले 'भाभी वीडियो बना रही हैं क्या'
AajTak
विक्की धनुष के राउडी बेबी गाने पर बेहद खुशी से डांस कर रहे हैं. अब ऐसा डांस कोई बिना बात के क्यों करे, जरूर इसके पीछे कोई बड़ी खुशी होगी. यूजर्स ने इस बहाने को विक्की पर कमेंट करने के लिए इस्तेमाल किया और एक्टर के खूब मजे लिए हैं. एक यूजर ने लिखा 'जब कटरीना मिल जाती है तो ऐसा नाच निकलता है...'
विक्की कौशल और कटरीना कैफ अपनी न्यूली मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं. वे सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों के यादगार पलों को साझा करते रहते हैं. इस बीच विक्की ने अपना एक सोलो डांस वीडियो शेयर किया है. वीडियो में फैंस को विक्की का ये डांस, कटरीना से उनकी शादी की खुशी लग रही है. यूजर्स ने इसपर कमेंट्स कर विक्की की टांग खिंचाई की है.

बॉलीवुड की 'दबंग' गर्ल सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल अक्सर अपनी केमिस्ट्री से फैंस का दिल जीत लेते हैं. हाल ही में सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक ऐसी स्टोरी शेयर की, जिसने न सिर्फ फैंस को मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया, बल्कि जहीर के मजेदार कमेंट्स ने पूरी लाइमलाइट लूट ली. (Photo: Instagram/aslisona)












