
मशहूर रैपर शॉन 'डिडी' कॉम्ब्स जिस्मफरोशी से जुड़े मामले में दोषी करार, अमेरिका की कोर्ट ने सुनाया फैसला
AajTak
तीन दिनों तक चली जूरी की गहन विचार-विमर्श के बाद यह फैसला आया, जो कि अमेरिका के म्यूजिक और पॉप कल्चर में एक बड़ी और ऐतिहासिक घटना मानी जा रही है. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स् के मुताबिक 55 वर्षीय 'डिडी' कॉम्ब्स को 'फेडरल मैन एक्ट' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है.
अमेरिका के मशहूर रैपर और म्यूजिक प्रोड्यूसर शॉन 'डिडी' कॉम्ब्स को (Sean Diddy Combs) को बुधवार को कोर्ट ने जिस्मफरोशी से जुड़े एक मामले में दोषी करार दिया है. हालांकि, उन्हें सेक्स ट्रैफिकिंग और गैंग चलाने जैसे बड़े आरोपों से बरी कर दिया गया है. तीन दिनों तक चली जूरी की गहन विचार-विमर्श के बाद यह फैसला आया, जो कि अमेरिका के म्यूजिक और पॉप कल्चर में एक बड़ी और ऐतिहासिक घटना मानी जा रही है.
क्या है मामला?
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स् के मुताबिक 55 वर्षीय 'डिडी' कॉम्ब्स को 'फेडरल मैन एक्ट' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है. यह कानून कहता है कि किसी को राज्य की सीमा पार ले जाकर गैरकानूनी यौन संबंध कराना अपराध है. अमेरिकी प्रॉसिक्यूटर्स (अभियोजन पक्ष) ने अदालत में आरोप लगाया कि कॉम्ब्स ने अपनी गर्लफ्रेंड्स और पुरुष सेक्स वर्कर्स सहित कई लोगों की अमेरिका के अलग-अलग राज्यों में यात्रा की व्यवस्था की, जिनका मकसद कथित तौर पर यौन संबंध बनाना था.
इस आरोप के तहत कॉम्ब्स को अधिकतम 10 साल की जेल की सजा हो सकती है.
गंभीर आरोपों से राहत
हालांकि, जूरी ने उन्हें रैकेटियरिंग साजिश (संगठित अपराध संचालन) और सेक्स ट्रैफिकिंग जैसे गंभीर आरोपों से बरी कर दिया. इनमें अमेरिकी रैपर को आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती थी. इन आरोपों में दावा किया गया था कि कॉम्ब्स ने अपनी दौलत, शोहरत और धमकी के बल पर महिलाओं को नशीली दवाओं के असर में सेक्स पार्टियों में शामिल होने के लिए मजबूर किया.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










