
मलाइका अरोड़ा की फैमिली में आने वाला है नया मेंबर! एक्ट्रेस ने बताया प्लान
AajTak
मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की डीवा और इंडस्ट्री की सबसे सफल महिलाओं में से एक हैं. अपने फैशन सेंस और फिटनेस के लिए जानी जाने वाली मलाइका अरोड़ा ने अब बताया है कि उन्होंने अपने बेटे अरहान खान के साथ एक बच्ची को गोद लेने और उसे एक परिवार और अच्छा जीवन देने को लेकर बात की हुई है.
मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की डीवा और इंडस्ट्री की सबसे सफल महिलाओं में से एक हैं. अपने फैशन सेंस और फिटनेस के लिए जानी जाने वाली मलाइका अरोड़ा ने अब बताया है कि उन्होंने अपने बेटे अरहान खान के साथ एक बच्ची को गोद लेने और उसे एक परिवार और अच्छा जीवन देने को लेकर बात की हुई है. मलाइका अरोड़ा ने यह भी कहा कि वह बेटे अरहान से दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार करती हैं. लेकिन वह हमेशा से एक बेटी की मां बनना चाहती थीं. एक लीडिंग न्यूज पोर्टल से बातचीत में मलाइका अरोड़ा ने कहा, 'मेरे बहुत से दोस्तों ने बच्चे गोद लिए हैं और यह सही में बढ़िया है कि बच्चे आपके जीवन में खुशियां लाते हैं.'More Related News

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












