
मर चुके पति के साथ रोज खाना खाती है महिला, भावुक कर देगी मोहब्बत की ये कहानी
AajTak
चीन से एक दिल पिघलाने वाली तस्वीर सामने आई है. यहां एक 82 साल की महिला 23 साल पहले मर चुके अपने पति के साथ बैठकर रोज खाना खाती है. जिसे भी इस तस्वीर की सच्चाई समझ आई वह भावुक हो गया.
अगर किसी के जीवन साथी की मौत हो जाए तो इंसान अधूरा महसूस करता है. लाख कोशिशों के बाद भी कोई दूसरा उसकी जगह नहीं ले सकता. कई लोग को दुख से उबर जाते हैं लेकिन कई अपने साथी के शोक में जिंदगी बिता देते हैं. ऐसे कई किस्से सच्ची मोहब्बत की मिसाल भी बन जाते हैं.
23 साल पहले मर चुका है पति
हाल में चीन के चांगकिंग में ऐसा ही कुछ देखने को मिला. यहां एक फ्लैट के सीसीटीवी कैमरे में जो दिखा उससे किसी का भी दिल पसीज जाएगा. इसमें एक 82 साल की महिला है जो अपने 'पति' के साथ खाना खा रही है. अजीब बात ये है कि महिला का पति 23 साल पहले ही मर चुका है और टेबल पर उसके साथ बस पति की एक तस्वीर है. महिला दो कटोरे रखे हैं. उसके अपने कटोरे में कम खाना है जबकि पति के लिए उसने ढेर सारा खाना रखा है.
फोटो के आगे रख देती है पसंद का खाना
वीडियो में महिला काफी देर तक फोटो को कटोरे के आगे एडजस्ट करती है तब जाकर संतुष्ट होती है. महिला के पति की मौत 23 साल पहले हो चुकी है. उनकी पोती गुओ ने बताया कि ये कोई हमारे दादाजी की बरसी नहीं थी बल्कि दादी 23 सालों से हर बार उनकी तस्वीर के साथ ही खाना खाती हैं. इस दिल पिघलाने वाले वीडियो को लोग डोइंग पर 20 लाख से ज्यादा बार देख चुके हैं. वहीं टिकटॉक पर लोग इसे मोहब्बत की मिसाल बताकर शेयर कर रहे हैं.
'वो जरूर उनसे पहले की तरह बात करती होगी'

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












