
मरीजों को KISS करता था डॉक्टर, सफाई में बोला- ट्रेनिंग के दौरान ऐसा ही सिखाया गया था
AajTak
डॉक्टर कृष्णा सिंह पर चुंबन लेने, शरीर के अंगों को टटोलने, अनुचित तरीके से जांच करने के साथ-साथ गंदी बातें करने के आरोप हैं. डॉक्टर ने अपने बचाव में कहा कि मेडिकल ट्रेनिंग के दौरान उसे इस तरह से जांच करना सिखाया गया था.
स्कॉटलैंड (Scotland) में प्रैक्टिस करने वाले भारतीय मूल के 72 साल के एक डॉक्टर को 35 वर्षों तक 48 महिला मरीजों के साथ यौन उत्पीड़न करने के मामले में गुरुवार को दोषी पाया गया. जनरल प्रैक्टिशनर कृष्णा सिंह पर चुंबन यानी किस लेने, शरीर के अंगों को टटोलने, अनुचित जांच करने और गंदी बातें करने के आरोप हैं. हालांकि, उसने ग्लासगो हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान इन आरोपों को नकार दिया.
डॉक्टर ने अपने बचाव में कहा कि जिन आरोपों की बात मरीज कर रही है वो कुछ जांच थी, जो उन्हें भारत में मेडिकल ट्रेनिंग के दौरान सिखाई गई थीं, इसलिए मरीजों के आरोप गलत हैं.
पीड़ितों की वकील एंजेला ग्रे ने अदालत से कहा, डॉ. सिंह नियमित रूप से महिलाओं का यौन उत्पीड़न करता था. यौन उत्पीड़न उनके कामकाजी जीवन का हिस्सा था. कभी वह किसी दूसरे बहाने तो कभी खुले तौर पर महिला मरीजों का यौन उत्पीड़न करता था.
मामले की सुनवाई कर रहे अदालत अब दोषी को अगले महीने सजा सुनाएगी. हालांकि, जज ने सुनवाई के दौरान दोषी डॉक्टर सिंह को अपना पासपोर्ट जमा करने की शर्त पर जमानत देने की इजाजत दे दी है.
दरअसल, 2018 में एक महिला ने डॉक्टर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद उसके आचरण की जांच शुरू की गई थी. इसके बाद डॉक्टर को ऐसे ही 54 मामलों में आरोपी बनाया गया था, जिनमें मुख्य रूप से मल्टीपल सेक्स और अभद्र प्रयास शामिल हैं. हालांकि, कुछ आरोप उसके खिलाफ सिद्ध नहीं हो पाए.
ये भी पढ़ें

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










