
'मरने के बाद जन्नत मिले ठीक वरना दोजख तो...', क्यों बोलीं उर्फी जावेद? जानकर रह जाएंगे दंग!
AajTak
क्या आप जानते हैं कि उर्फी जावेद फैशन क्वीन होने के साथ एक कवि भी हैं. क्यों सुनकर लग गया ना शॉक? लेकिन सच तो यही है और उर्फी ने अब खुद अपने इस टैलेंट के बारे में फैंस को बताया है. उर्फी ने इंस्टा स्टोरी पर अपनी एक कविता शेयर की है, जिसे उन्होंने काफी पहले लिखा था.
फैशनिस्टा उर्फी जावेद का अलग ही स्वैग और जलवा है. उर्फी जो भी करती हैं, वो छा जाती हैं. उर्फी के आए दिन नए-नए लुक सोशल मीडिया पर वायरल रहते हैं. लेकिन अब एक्ट्रेस ने अपने नए टैलेंट के बारे में फैंस को बताया है. आप भी उर्फी के नए टैलेंट के बारे में सुनकर इंप्रेस हो जाएंगे.
कवि भी हैं उर्फी जावेद!
क्या आप जानते हैं कि उर्फी जावेद फैशन क्वीन होने के साथ एक कवि भी हैं. क्यों सुनकर लग गया ना शॉक? लेकिन सच तो यही है और उर्फी ने अब खुद अपने इस टैलेंट के बारे में फैंस को बताया है. उर्फी ने इंस्टा स्टोरी पर अपनी एक कविता शेयर की है, जिसे उन्होंने काफी पहले लिखा था. उर्फी ने बताया कि वो पहले कविताएं और गाने लिखती थीं. उर्फी ने अपनी खुद की लिखी हुई कविता की कुछ लाइन्स भी शेयर की हैं, जिसे पढ़कर आपका भी दिल खुश हो जाएगा.
उर्फी ने लिखा- बहुत मज़लूम हैं दुनिया में, बहुत गम है दुनिया में, एक हम भी और सही. मरने के बाद जन्नत मिले तो ठीक, वरना दोजख तो हमने यही देख ली है, एक दोजख और सही.
दिल की छू जाती है उर्फी की कविता
उर्फी ने भले ही अपनी कविता की चंद लाइनें लिखी हैं, लेकिन अगर आप इसका मतलब समझने की कोशिश करेंगे तो इसमें काफी गहराई है. कविता की चंद लाइनें इंसान की जिंदगी की हकीकत को बयां कर रही हैं. उर्फी की कविता सीधा दिल को छू रही है.

19 अप्रैल से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो रही है. इसे लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है. ऐसे में बीकेटीसी अध्यक्ष का एक बयान वायरल हो गया है. इसमें उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस सारा अली खान को मंदिर में दर्शन के लिए अपने सनातनी होने का प्रमाण देना होगा.

महाकुंभ 2025 से वायरल हुईं मोनालिसा ने 11 मार्च को केरल के रहने वाले मुस्लिम शख्स फरमान खान से शादी कर ली थी. उन्होंने पहले रजिस्टर मैरिज की और फिर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई. इसके बाद से हंगामा मचा हुआ है. डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद बताया था. अब वो पुलिस के पास पहुंचे हैं.











