
ममता सरकार मिड डे मील में देगी चिकन-अंडा, भाजपा, TMC में मचा घमासान
AajTak
पश्चिम बंगाल के स्कूलों में ममता सरकार मिड डे मील योजना में चिकन, अंडा देगी. राज्य सरकार ने इस बाबत सर्कुलर जारी किया है. बीजेपी का कहना है कि पंचायत चुनाव की वजह से सरकार ऐसा कर रही है. भाजपा ने फंड की हेराफेरी और योजना के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए सर्कुलर को लेकर हमला शुरू कर दिया है.
पश्चिम बंगाल के स्कूलों में मिड डे मील योजना में चिकन, अंडा शामिल करने को लेकर बीजेपी और टीएमसी के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है. ममता सरकार ने पीएम पोषण योजना में चिकन देने के लिए सर्कुलर जारी किया है. पंचायत चुनाव से पहले योजना के लिए 371 करोड़ 90 लाख रुपये का फंड ट्रांसफर किया गया है. बीजेपी ने पंचायत चुनाव में फंड की हेराफेरी और योजना के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए सर्कुलर को लेकर हमला शुरू कर दिया है.
भाजपा का आरोप- पंचायत चुनाव की वजह से शुरू हुई योजना भाजपा ने आरोप लगाया है कि पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए ममता सरकार ने इस योजना को अभी शुरू किया है. साथ ही सवाल पूछा है कि पिछले बारह वर्षों में इस योजना को क्यों नहीं शुरू किया गया. वहीं शुभेंदु अधिकारी ने मिड डे मील या पीएम पोषण योजना की रक़म के गलत इस्तेमाल का आरोप भी ममता सरकार पर लगाया है. शुभेंदु ने ट्वीट कर इसकी शिकायत केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की है और इस बाबत चिट्ठी भी लिखी है.
टीएमसी ने शुभेंदु को पागल कहा शुभेंदु के आरोप को टीएमसी ने हवा में उड़ाते हुए उन्हें पागल तक करार दिया है. कुणाल घोष ने कहा कि “शुभेंदु पागल हैं, उनकी बातों को हम गंभीरता से नहीं लेते. चुनाव तो हमेशा होते रहते हैं तो क्या विकास के काम ना किए जायें. बीजेपी भी तो चुनाव से पहले योजनाओं को शुरू कर रही है.
सर्कुलर जारी करने के बाद शुरू हुआ घमासान पूरी जंग ममता सरकार द्वारा इस बाबत सर्कुलर जारी करने से शुरू हुई है. ममता सरकार ने सर्कुलर जारी कर पीएम पोषण योजना के तहत सरकारी स्कूलों में अब से मिड डे मील में चिकन अंडा भी देने का आदेश जारी किया है. फिलहाल स्कूलों में मिड दे मील में चिकन नहीं दिया जाता है. लेकिन जल्द ही बंगाल के स्कूलों में बच्चों को चिकन, अंडा दिया जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











