
ममता बनर्जी ने SIR के विरोध में की थी रैली, अगले ही दिन फॉर्म लेकर घर पहुंच गए BLO, फिर...
AajTak
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में बड़ी रैली कर लोगों से एसआईआर का विरोध करने का आह्वान किया था. इस रैली के बाद ठीक अगले ही दिन बीएलओ एन्यूमरेशन फॉर्म लेकर ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पहुंच गए.
पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिफाइड रिवीजन (SIR) को लेकर सियासी घमासान जारी है. सूबे की सत्ता पर काबिज तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और इसकी प्रमुख मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एसआईआर को लेकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. वहीं, सियासी बयानी जंग के बीच बुधवार को बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पहुंचे और उनको एन्यूमरेशन फॉर्म सौंपा.
जानकारी के मुताबिक, बीएलओ ने ममता बनर्जी के निर्धारित बूथ के तहत उनके आवास पहुंचकर औपचारिक रूप से फॉर्म उपलब्ध कराया. परिवार के सदस्यों ने पुष्टि की है कि बीएलओ ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और फॉर्म उनके आवास स्थित कार्यालय में जमा कराया गया. फॉर्म भरे जाने के बाद बीएलओ इसे लेने भी जाएंगे. बीएलओ जब सीएम को एन्यूमरेशन फॉर्म सौंपने पहुंचे थे, तब एक दिलचस्प वाकया भी हुआ. हुआ यह कि एन्यूमरेशन फॉर्म सौंपने बीएलओ जब सीएम ममता के घर पहुंचे, सुरक्षाकर्मियों ने उनको रोक दिया.
सुरक्षाकर्मियों ने बीएलओ से एन्यूमरेशन फॉर्म उनको ही दे देने के लिए कहा, लेकिन बीएलओ ने इससे इनकार कर दिया. बीएलओ ने सीएम के घर सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे अधिकारियों को चुनाव आयोग के नियमों का हवाला दिया और स्पष्ट कहा कि फॉर्म केवल मुख्यमंत्री को ही सौंपा जाएगा.
यह भी पढ़ें: बंगाल: हाथ में संविधान लेकर सड़क पर उतरीं सीएम ममता बनर्जी, SIR के खिलाफ निकाली रैली
इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने बीएलओ की सुरक्षा जांच की और फिर उनको मुख्यमंत्री के घर वाले कार्यालय भेजा गया, जहां सीएम ममता ने खुद एन्यूमरेशन फॉर्म स्वीकार किया और बीएलओ से कहा कि इसे भरने के बाद उनको सूचित किया जाएगा.
ममता ने एसआईआर के खिलाफ की थी रैली

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.









