
ममता बनर्जी देंगी लंदन के ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में भाषण, सौरव गांगुली की भी रहेगी मौजूदगी
AajTak
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ब्रिटेन दौरे पर हैं. लंदन स्थित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में सीएम ममता भाषण देने वाली हैं. इस कार्यक्रम में सौरव गांगूली में शामिल होने वाले हैं. ममता 29 जनवरी को लंदन से भारत लौटेंगी. सीएम ममता लंदन के सड़कों पर साड़ी और चप्पल पहनकर दौड़ते हुए दिखाई दीं.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ब्रिटेन के दौरे पर हैं. सोमवार को लंदन में भारतीय उच्चायोग द्वारा आयोजित चाय पर चर्चा में मुख्यमंत्री ममता शामिल हुईं. इस दौरान उन्होंने अपनी यात्रा से जुड़े कई अहम बिंदुओं पर चर्चा की. मुख्यमंत्री ममता ने बताया कि उनकी यात्रा कार्यक्रम में बदलाव के वजह से वो लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स नहीं जा पाएंगी, जहां उन्हें आमंत्रित किया गया था.
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ब्रिटेन में भारतीय राजदूत से आग्रह किया कि वे कोलकाता से लंदन के बीच सीधी उड़ान शुरू करने के लिए प्रयास करें. ताकि दोनों शहरों के बीच यातायत बेहतर हो और व्यापार-कल्चर को बढ़ावा मिले.
इसके अलावा मुख्यमंत्री ममता को मैनचेस्टर यूनाइटेड फुटबॉल ग्राउंड का दौरा करने के लिए भी आमंत्रित किया गया है. हालांकि, वो दौरा करेंगी या नहीं इसकी जानकारी अभी नहीं है.
यह भी पढ़ें: ममता के साथ लंदन गए पत्रकार ने चुराई चांदी की चम्मचें, "ममता के साथ लंदन गए पत्रकार ने चुराई चांदी की चम्मचें, हुई जगहंसाई
लंदन के ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में ममता का भाषण
लंदन स्थित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी संबोधन देने वाली हैं. इस कार्यक्रम में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली भी शामिल होंगे.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











