
ममता बनर्जी की प्रारंभिक जांच में मिलीं गंभीर चोटें, सांस फूलने और सीने में दर्द की शिकायत
AajTak
डॉक्टरों की टीम ने प्रारंभिक जांच में पाया है कि ममता बनर्जी को कई जगह हड्डियों में गंभीर चोट लगी हैं. ममता बनर्जी के बाएं टखने में गंभीर चोट आई है. इसके अलावा पैरों पर खरोंच के निशान हैं. ममता के दाएं कंधे पर भी चोट आई है, प्रारंभिक जांच में ममता की बाहं की कलाई और गर्दन पर भी चोट मिली है.
नंदीग्राम में ममता बनर्जी पर हुए कथित हमले के बाद ममता बनर्जी को कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां डॉक्टरों की टीम ने प्रारंभिक जांच में पाया है कि ममता बनर्जी को कई जगह हड्डियों में गंभीर चोट लगी हैं. ममता बनर्जी के बाएं टखने में गंभीर चोट आई है. इसके अलावा पैरों पर खरोंच के निशान हैं. ममता के दाएं कंधे पर भी चोट आई है, प्रारंभिक जांच में ममता की बाहं की कलाई और गर्दन पर चोट मिली है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने डॉक्टरों से सीने में दर्द और सांस फूलने की भी शिकायत की है. SSKM अस्पताल के डॉक्टर एम. बंदोपाध्य (M Bandopadhya) ने बताया है कि ''मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अगले 48 घंटे तक निगरानी में रखा जाएगा. दूसरी तरफ ममता बनर्जी के समर्थक भी SSKM अस्पताल पर इकठ्ठा हो रहे हैं, दीदी के जल्द से जल्द स्वस्थ्य होने को लेकर अस्पताल परिसर मे दीदी के समर्थकों ने एक हस्ताक्षर अभियान चलाया है. जहां लोग अपने हस्ताक्षर कर रहे हैं और दीदी के स्वास्थ्य के लिए दुआएं कर रहे हैं.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











