
ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- राज्यों को वैक्सीन दे नहीं पा रहे, दिसंबर तक देश को कैसे करेंगे वैक्सीनेट?
AajTak
ममता बनर्जी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक से मेरी बात हुई है. केरल के चीफ मिनिस्टर से भी बात हुई है. केंद्र सरकार को सभी राज्यों को मुफ्त में वैक्सीन देना चाहिए. सभी लोग इस पर सहमत हैं.
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर फिर निशाना साधा है. इस बार सीएम ममता ने वैक्सीन को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बहुत कुछ कहती है पर होता नहीं है. कमिटमेंट होना चाहिए. पूरे देश को वैक्सीन देना बड़ा काम है. राज्यों को तो वैक्सीन नहीं दे पा रहे हैं. ऐसे में दिसंबर तक कैसे पूरे देश को वैक्सीनेट करेंगे? दिल्ली से बहुत कुछ बोला जाता है पर होता नहीं है. ममता बनर्जी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक से मेरी बात हुई है. केरल के चीफ मिनिस्टर से भी बात हुई है. केंद्र सरकार को सभी राज्यों को मुफ्त में वैक्सीन देना चाहिए. सभी लोग इस पर सहमत हैं.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












