
'मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल हो तुम...', IIT बॉम्बे के छात्र को डिजिटल अरेस्ट कर ठगे 7.29 लाख
AajTak
आईआईटी बॉम्बे के एक छात्र को कॉल पर खुद को भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) का कर्मचारी बताकर पहले 'डिजिटल अरेस्ट' किया गया और फिर उसे डराकर उससे 7.29 लाख रुपये की ठगी की गई.
बीते दिनों देश में साइबर क्राइम के मामले जिस तेजी से बढ़े उतनी ही तेजी से 'डिजिटल अरेस्ट' जैसी चीज भी सामने आई हैं. ये एक प्रकार से किसी को मेंटली कंट्रोल करने जैसा होता है और एक फोन कॉल से इसके जाल में फंस चुके लोग इसे भयानक बताते हैं और लाखों रुपये भी गंवा देते हैं. आईआईटी बॉम्बे का एक छात्र ऐसी ठगी का ताजा शिकार बना है.
डिजिटल अरेस्ट कर 7.29 लाख रुपये की ठगी
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आईआईटी बॉम्बे के एक छात्र को कॉल पर खुद को भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) का कर्मचारी बताकर पहले 'डिजिटल अरेस्ट' किया गया और फिर उसे डराकर उससे 7.29 लाख रुपये की ठगी की गई.
मुंबई के पवई पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया, '25 साल के पीड़ित को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया. कॉल करने वाले ने खुद को ट्राई का कर्मचारी बताया और बताया कि उसके मोबाइल नंबर पर अवैध गतिविधियों की 17 शिकायतें दर्ज की गई हैं.' उन्होंने बताया कि कॉल करने वाले ने दावा किया कि उसके नंबर को डीएक्टिवेट होने से रोकने के लिए उसे पुलिस से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) लेनी होगी. साथ ही उसको बताया कि वह कॉल को साइबर क्राइम ब्रांच में ट्रांसफर कर रहा है.
'मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल हो तुम'
उन्होंने बताया कि,'इसके बाद व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर एक व्यक्ति पुलिस अधिकारी की ड्रेस में सामने आया. उसने पीड़ित का आधार नंबर मांगा और आरोप लगाया कि वह मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल था. उसने छात्र को यूपीआई के माध्यम से 29,500 रुपये ट्रांसफर करने के लिए मजबूर किया." .

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












