
मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में सत्येंद्र जैन के साथियों से होगी पूछताछ, ED के अधिकारियों को मिली इजाजत
AajTak
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने ED के तीन अधिकारियों की टीम को 18 और 19 जनवरी को जेल में अंकुश और वैभव जैन से पूछताछ की इजाजत दे दी है. अब ED को सत्येंद्र जैन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में सह आरोपी अंकुश और वैभव जैन से जेल में पूछताछ की इजाजत मिली है.
दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ED को सह आरोपी अंकुश और वैभव जैन से जेल में पूछताछ की इजाजत मिली है. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने ED के तीन अधिकारियों की टीम को 18 और 19 जनवरी को जेल में अंकुश और वैभव जैन से पूछताछ की इजाजत दे दी है. तीन अधिकारियों की टीम में असिस्टेंट डायरेक्टर पवन कुमार, रजत भाटिया और पारस बाल्यान तिहाड़ जेल नंबर 7 में अंकुश और वैभव जैन से पूछताछ करेंगे. कोर्ट ने तिहाड़ जेल अथॉरिटी को कहा है कि वो ED अधिकारियों को लैपटॉप और दूसरे जरूरी समान ले जाने की इजाजत दे.
सत्येंद्र जैन के वकील ने जताया विरोध
ED ने सुनवाई के दौरान कहा कि मामले में नए तथ्यों को लेकर अंकुश और वैभव जैन से पूछताछ करनी है. अंकुश और वैभव जैन के वकील ने ED की इस याचिका का विरोध करते हुए कहा कि ED जिन नए तथ्यों की बात कर रही है, उनको कोर्ट के सामने अब तक नहीं रखा गया है. ED मामले में चार्जशीट भी दाखिल कर चुकी है. चार्जशीट में उन कथित नए तथ्यों का जिक्र नहीं है. लिहाजा वो डिफॉल्ट बेल के हकदार हैं.
जेल में अधिकारियों को धमकी दे रहे सत्येंद्र जैन
कुछ दिनों पहले जेस से सत्येंद्र जैन द्वारा धमकी दिए जाने की खबर भी सामने आई थी. दिल्ली की तिहाड़ जेल में कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन ने जेल अधिकारियों को धमकी दी थी कि सबको बाहर निकलकर देख लूंगा. सत्येंद्र ने जेल अधिकारियों को गाली देते हुए उनके खिलाफ कुछ भी करने वालों को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी था. जैन ने कहा था कि चाहे सर्विंग हो या फिर रिटायर्ड किसी को नहीं छोड़ेंगे.
जेल प्रशासन ने की जैन की शिकायत

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












